मनोरंजन की दुनिया रोमांच से भरपूर है।अपने अलग-अलग जॉनर से कभी यह हमें हंसाती है, रुलाती है, रोमांस के गुर सिखाती है, लेकिन इसके साथ ही कभी-कभी हमें डराती भी हैं। अपने दिलचस्प कहानियों के जरिए हमें डर की दुनिया की सैर कराती है। रोमांस, कॉमेडी, एक्शन के साथ ही हॉरर जॉनर को भी काफी पसंद किया जाता है। हमने ऐसी कई खौफनाक कहानियां फिल्में में देखने को मिलती हैं। मंनोरंजन जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने भूतिया किरदार से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टीवी सीरियल या हॉरर फिल्मों में चुड़ैल का किरदार निभाया और फेमस भी हुईं।
Horror Movies: जब 'चुडै़ल' बन इन हसीनाओं ने दिखाया डरावना रूप, फटी रह गई थीं लोगों की आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंकणा सेन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कोंकणा सेन का आता है। एक्ट्रेस ने साल 2013 में आईं कन्नन अय्यर की फिल्म 'एक थी डायन' में डरावना किरदार निभाया था। कोंकणा को उनके इस अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। इस फ़िल्म के बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'एक थी डायन' में एक्टर इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आए थे।
माहिरा शर्मा
'बिग बॉस 13' का हिस्सा रह चुकी माहिरा एकता कपूर के सुपरनैचुरल टीवी सीरियल 'नागिन 3' में चुड़ैल बनी नजर आई थीं। शो में एक्ट्रेस ने अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। माहिरा के फैंस को उनका यह चुड़ैल किरदार काफी पसंद आया था। शो में एक्ट्रेस ने चुड़ैल 'जामिनी' का रोल प्ले किया था।
भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। मोना अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस स्टार प्लस के शो 'नजर' में चुड़ैल का किरदार निभाती नजर आई थीं। लोगों ने उनके इस किरदार काफी पसंद किया इसके बाद वह एक बार फिर सीरियल अनकही दास्तान में भूतिया किरदार में दिखाई दी। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था।
वीराना 80- 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कई हॉरर फिल्मों में शामिल हैं। वीराना आज भी देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देती है। इस फिल्म की चुड़ैल को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म में जैस्मिन नेडरवाना किरदार निभाया था। लोगों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई थी। फिल्म में लोग एक्ट्रेस की खूरसूरती और बोल्डनेस को देख उनके दीवाने हो गए थे।