{"_id":"62d7106aace40202b34d8a9d","slug":"these-actresses-who-rocked-in-the-80s-are-living-an-anonymous-life-from-rati-agnihotri-to-poonam-dhillon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: गुमनाम जिंदगी जी रहीं 80 के दशक की ये अदाकाराएं, कभी पर्दे पर मचाती थीं धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: गुमनाम जिंदगी जी रहीं 80 के दशक की ये अदाकाराएं, कभी पर्दे पर मचाती थीं धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:53 AM IST
सार
भारतीय सिनेमा में बीते कई समय से अनेक कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। नई फिल्मों के साथ ही कई नए कलाकार भी पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
bollywood actresses
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा में बीते कई समय से अनेक कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। नई फिल्मों के साथ ही कई नए कलाकार पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाते हैं। इन कलाकारों में से कुछ लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं तो कुछ के हाथ नाकामयाबी लगती है। लेकिन सफल हुए इन कलाकारों की शोहरत और लोकप्रियता भी समय के साथ घटती जाती है। 80 के दशक में ऐसी ही कई अभिनेत्रियां थीं ,जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से इंडस्ट्री पर खूब राज किया, लेकिन समय के साथ वह पर्दे से दूर गुमनाम हो गईं। आइए जातने हैं 80 के दशक की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में-
2 of 6
किमी काटकर
- फोटो : सोशल मीडिया
किमी काटकर
बॉलीवुड की 'जुम्मा चुम्मा' गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस किमी काटकर 80 के दशक की बोल्ड अदाकाराओं में से एक थीं। सेमी- एडल्ट फिल्म टार्जन से बॉलीवुड में डेब्य करने वाली किमी वर्दी, मर्द की जुबां, मेरा लहू, दरिया दिल, गैर कानूनी, जैसी करनी वैसी भरनी, शेरदिल और जुल्म की हुकुमत जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन 90 के दशक में आते-आते वह धीरे-धीरे पर्दे से गायब हो गईं और अब एक गुमनाम जीवन गुजार रही हैं।
3 of 6
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : Social Media
मीनाक्षी शेषाद्रि
अपने दौरान की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1983 में आई फिल्म पेंटर बाबू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता सुभाष घई की फिल्म हीरो से मिली। मीनाक्षी ने 80 के दशक में 'मेरी जंग', 'डकैत', 'जुर्म', 'शेहंशाह' और 'घायल' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय से खूब शोहरत हासिल की। 90 के दशक में आई उनकी फिल्म दामिनी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन मीनाक्षी ने शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Padmini Kolhapure
- फोटो : file photo
पद्मिनी कोल्हापुरी
सुपरहिट फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में बतौर बाल कलाकार नजर आ चुकी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी 80 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। एक्ट्रेस अपनी मासूमियत के लिए काफी पसंद की जाती थी। उन्होंने 15 साल की उम्र में नासिर हुसैन की फिल्म 'जमाने को दिखाना है' में ऋषि कपूर के साथ एक बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी शुरुआत की। लेकिन उन्हें फिल्म 'प्रेम रोग' से पहचान मिली। कई फिल्मों में नजर आने वाली पद्मिनी कोल्हापुरी धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं।
विज्ञापन
5 of 6
पूनम ढिल्लों
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम ढिल्लों
'काला पत्थर' और 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों में कम स्क्रीन टाइम में नजर आईं एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो की अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री रह चुकी हैं। यश चोपड़ा की फिल्म 'नूरी' से पूनम ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी शुरुआत की। पूनम 80 के दशक की क्यूटेस्ट फेस एक्ट्रेस मानी जाती थीं। उन्होंने 90 के दशक में भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वह बिग बॉस 3 में भी नजर आईं। लेकिन अब वह पर्दे से दूर गुमनाम जीवन जी रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।