भारत के नबंर वन कॉमेडियन और कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' से पहचान रखने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। दो फिल्में करने के बाद कपिल फिर से टेलीविजन में दिखाई देंगे। लेकिन उनसे पहले जान लेतें है कपिल के वो पांच विवाद दर्शकों से दूर हुए कपिल..
अपनी कॉमेडी और हंसी-गुल्लों से सबका दिल जीतने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा को लोग अब भूलते जा रहे हैं। उनकी हाल ही में आई फिल्म फिरंगी बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह जा गिरी साथ ही उनकी छवि भी इन विवादो के चलते खराब हो चुकी है।
पहले विवाद की बात करें तो कपिल शर्मा 2015 में अपनी को-स्टार से बुरा व्यवहार करते नजर आए। बात तब कि है जब कपिल इंटरनेशनल मराठी फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में शिरकत करने पहुंचे थें। यहां कपिल ने सिंगर मोनाली ठाकुर और तनीषा मुखर्जी से बिगड़ गए। इस हादसे के बाद उन्होंने एक ट्वीट भी किया कि ' मैं गिर गया, मैं उठा, मैंने गलती की, मैं जीता हूं, मैं सीखता हूं, मुझे दुख हुआ, मैं जिंदा हूं, मैं इंसान हूं, मैं संपूर्ण नहीं हूं और मैं घन्यवाद करता हूं।'
इसके बाद कपिल शर्मा तब इस बात को लेकर विवादों में आए थे जब उन्होंने अपने मशहूर कॉमेडी शो ज कपिल शर्मा में नर्सों के लेकर विवादित बातें बोली थी और उनपर कटाक्ष किया था। इसके चलते कपिल का नर्सों, यूनिवर्सिटी और कई अस्पतालों ने इसका विरोध किया था।
कपिल और विवादों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बात उन दौर की है जब द कपिल शर्मा शो दो साल के गेप के बाद फिर से मनोरंजित करने आया था। लेकिन इस दौरान कपिल ने शो के लिए चैनल ले ज्यादा पैसों की मांग कर कॉन्ट्रेक्ट के कुछ नियमों के खिलाफ गए थे। इसके बाद कपिल ने ये बयान दिया कि किसी दूसरे शो को करने की वजह से वे पॉपुलर कॉमेडी को कर नहीं पाए।