{"_id":"5ad480b64f1c1b61098b4cf8","slug":"these-are-husband-of-bollywood-female-singers-see-the-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं बॉलीवुड की टॉप 5 खूबसूरत सिंगर्स के पति, यह सिंगर लेती है सबसे ज्यादा फीस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं बॉलीवुड की टॉप 5 खूबसूरत सिंगर्स के पति, यह सिंगर लेती है सबसे ज्यादा फीस
Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Singer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में फिल्म में जितना महत्व एक्ट्रेस और एक्टर का होता है उतना ही रोल फिल्म को हिट करने में सिंगर्स का भी होता है। कई बार तो फिल्में स्टोरी अच्छी ना होने के बावजूद सिर्फ गानों से ही हिट हो जाती है। पर्दे के पीछे से फिल्म को हिट करवाने वाले इन सिंगर्स की आम और पारिवारिक जिंदगी से बहुत कम लोग वाकिफ होते हैं।दरअसल, बात करेंगे बॉलीवुड की सुरीली गायिकाओं और उनके पतियों की। जितनी मधुर इन गायिकाओं की आवाज है, उतनी ही ये सुन्दर भी हैं।
2 of 6
Sunidhi And Hitesh
इस कड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत सिंगर सुनिधि चौहान का सबसे पहले नंबर आता है। आज भी सुनिधि की आवाज का जादू बॉलीवुड में कायम है। इतना ही नहीं उनकी जबरदस्त आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं। सुनिधि ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी जिसमें एक से बढ़कर एक सुपरहिट सॉन्ग शामिल हैं। बात करें उनके वैवाहिक जीवन की तो उन्होंने 2012 में हितेश से शादी की है।
3 of 6
Sona and Sampat
फिल्म फुकरे का पॉपुलर सॉन्ग अंबरसरिया से फेमस हुई खूबसूरत सिंगर सोना महापात्रा की आवाज का नशा भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर राम संपथ के साथ मिलकर कई गाने गाए हैं। साल 2005 में ही सोना ने संपथ से शादी रचा ली। राम संपथ ने टीवी रियालिटी शो सत्यमेव जयते के लिए गाने तैयार किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kanika kapoor
सुपरहिट सॉन्ग बेबी डॉल से रातों-रात स्टार बनीं सिंगर जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही खूबसूरती से शब्दों को सुरों में पिरोती हैं। बता दें कि कनिका ने बॉलीवुड में कई फेमस गाने गाए हैं जिसमें देसी लुक, जवानी ले ़डूबी, नचे फराटे शामिल हैं। कनिका ने साल 1997 में राज चंदोक से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
Tulsi and Hitesh
टी-सीरीज कैसेट्स के मालिक और पार्श्वगायक गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार भी खूबसूरती मे किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी आवाज की जादूगरी आज के नौजवानों के सिर चढ़कर बोलती है। उन्होंने 2012 में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में भी गाने गाए हैं। तुलसी ने 90 के दशक के फिल्म सड़क के मेैनू इश्क दा लग्या रोग का रीमिक्स सॉन्ग गाया था जो बहुत ही पॉपुलर हुआ था। तुलसी ने 2015 में हितेश को अपना जीवन साथी चुन घर बसा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।