फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबाई में हीरो को पीछे छोड़ चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, इस एक्ट्रेस की हाइट जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 31 Mar 2021 08:06 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Mar 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
These Are The Seven Tallest Actress In Bollywood See Here The List
सुष्मिता सेन, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत हैं और उनकी इस खूबसूरती में चार चांद लगाती है उनकी लंबाई। एक्ट्रेसेस की हाइट को देखकर कई बार हीरो सोच में पड़ जाते हैं कि फिल्म में कही ये मुझसे ज्यादा लंबी ना दिखने लगे। हालांकि, तकनीकी का इस्तेमाल करके हीरो-हीरोइन की हाइट को बराबर कर दिया जाता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिनकी हाइट वाकई बहुत लंबी है। उन एक्ट्रेसेस से कई बार लोग उनकी लंबी हाइट का राज भी पूछ चुके हैं। तो आज हम आपको ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी हाइट काफी लंबी है।

These Are The Seven Tallest Actress In Bollywood See Here The List
सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का है। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन उन्होंने साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार वापसी की थी। वेब सीरीज आर्या में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा सुष्मिता अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। सुष्मिता सेन की हाइट 5 फीट 7 इंच है और वो काफी लंबी हैं।

These Are The Seven Tallest Actress In Bollywood See Here The List
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हाइट भी देखते बनती है। दीपिका कई हिट फिल्में दे चुकी हैं और उनकी आगे भी कई फिल्में आने वाली हैं। जिनकी शूटिंग में अभिनेत्री व्यस्त हैं। तो वहीं दीपिका की हाइट की बात करें तो उनकी लंबाई 5 फीट 7 इंच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Are The Seven Tallest Actress In Bollywood See Here The List
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बेहद कम वक्त में बॉलीवुड में खास जगह बना ली है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हाइटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शुमार है। कटरीना की हाइट 5 फीट 6 इंच है।

विज्ञापन
These Are The Seven Tallest Actress In Bollywood See Here The List
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

पूर्व मिस वर्ल्ड और दुनिया भर में अपनी अदाकारी के शानदार जलवे बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब और न्यू यॉर्क में खोले गए इंडियन रेस्टोरेंट सोना की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। तो वहीं उनकी लंबाई की बात करें तो वो 5 फीट 5 इंच के करीब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed