सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहरुख खान को थप्पड़ मारना चाहती थीं जया बच्चन, इस वजह से हो गई थीं नाराज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Mar 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
When Jaya Bachchan Wanted To Slap Shah Rukh Khan For This Reason Know Here
शाहरुख खान और जया बच्चन

बॉलीवुड में 'बादशाह' के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और कई हिट फिल्में दी हैं। शाहरुख के साथ हर कोई काम करना चाहता है और उनके साथ सभी बेहद अदब से पेश आते हैं। लेकिन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने एक बार कहा था कि वो शाहरुख को थप्पड़ मारना चाहती हैं। इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था और इसके पीछे एक बड़ी वजह भी थी, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
When Jaya Bachchan Wanted To Slap Shah Rukh Khan For This Reason Know Here
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय

शाहरुख खान ने लगभग सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है और उनकी इस लिस्ट में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। शाहरुख और ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। जिसमें 'जोश', 'मोहब्बतें' और 'देवदास' जैसी फिल्में शामिल हैं। तो उसी दौरान सुपरस्टार सलमान खान ऐश्वर्या के प्यार में दीवाने थे। जब ऐश्वर्या, शाहरुख के साथ काम कर रही थीं तो सलमान को पसंद नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Jaya Bachchan Wanted To Slap Shah Rukh Khan For This Reason Know Here
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय

इस वजह से एक बार सलमान खान ने सेट पर जाकर शाहरुख को काफी खरी-खोटी सुना दी थी। फिर क्या था ऐश्वर्या ने फिल्म तो छोड़ ही दी थी। लेकिन शाहरुख ने भी ऐश्वर्या राय के लिए कुछ गलत बातें बोल दी थी। उस वक्त तक ऐश्वर्या की शादी एक्टर अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी।

When Jaya Bachchan Wanted To Slap Shah Rukh Khan For This Reason Know Here
शाहरुख खान और जया बच्चन

शाहरुख का ये बयान सुनकर ऐश्वर्या की सास और एक्ट्रेस जया बच्चन काफी नाराज हो गई थीं। यही वजह थी कि उन्होंने शाहरुख को थप्पड़ मारने की बात बोल दी थी। बता दें कि शाहरुख खान और जया बच्चन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काम कर चुके हैं। जया ने इस फिल्म में शाहरुख की मां का रोल निभाया था। 

विज्ञापन
When Jaya Bachchan Wanted To Slap Shah Rukh Khan For This Reason Know Here
जया बच्चन

सलमान और शाहरुख की इस लड़ाई के बाद पीपुल्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया ने शाहरुख के लिए नाराजगी जाहिर की थी। जया बच्चन ने कहा था कि, 'हां मैं ऐसा करती। हालांकि, मुझे अभी तक उनसे बात करने का मौका नहीं मिला है। इस विवाद के बारे में मैं उनसे जल्द ही बात करने वाली हूं। मैं उसे वैसे ही थप्पड़ मार देती जैसे मैं अपने बेटे को मारती हूं। मेरा शाहरुख से गहरा रिश्ता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed