मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे के आसपास हुआ। दिलजान देर रात अपनी गाड़ी में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी टकराई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है।
पांच खबरें: पंजाबी गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत और एजाज खान को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था। आज जब एजाज खान राजस्थान से मुंबई लौटे, इसके बाद ही एनसीबी ने उन्हें पहले हिरासत में ले लिया, और आठ घंटे की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।
Drugs Case: अभिनेता एजाज खान को एनसीबी ने हिरासत में लिया, ठिकानों पर छापामारी जारी
मुंबई की एक अदालत ने एक्ट्रेस पूजा बेदी और एक्टर सुधांशु पांडे सहित छह लोगों को दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में समन भेजा है। मंगलवार को अदालत ने इसी शिकायत के संदर्भ में पूजा और सुधांशु सहित अन्य को सवाल-जवाब के लिए तलब किया है।
करण ओबेरॉय केस: कोर्ट ने पूजा बेदी सहित सात लोगों को भेजा समन, रेप विक्टिम की पहचान की थी उजागर
हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज स्टारर 'शॉटगन वेडिंग' के बाद अब आर्मी हैमर को एक और प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है। खबरों की मानें तो यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एम्मा असांटे की थ्रिलर फिल्म 'द बिलियन डॉलर स्पाई' से हटा दिया गया है। बता दें कि हॉलीवुड एक्टर आर्मी हैमर पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि हैमर की तरफ से इन आरोपों का खंडन किया गया।
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एम्मा असांटे की फिल्म 'द बिलियन डॉलर स्पाई' से हटाए गए आर्मी हैमर
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मेजबानी वाले लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' की टीम के लगभग 18 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिल्म उद्योग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 'कलर्स' चैनल के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है, कि 'डांस दीवाने' की तीसरे संस्करण की टीम के कुछ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
टीवी शो 'डांस दीवाने' के 18 क्रू मेंबर्स हुए कोरोना संक्रमित, स्वस्थ हैं शो के जज

कमेंट
कमेंट X