हिंदी सिनेमा में फिल्में तो बहुत बनती हैं, लेकिन दर्शकों को सालों साल वहीं फिल्में याद रहती हैं जिसकी कहानी अच्छी हो। दमदार कहानी, शानदार अभिनय, मजेदार गाने और जबरदस्त डायलॉग दर्शकों को भूलाए नहीं भूलते हैं। यही वजह है कि 'डॉन', 'शोले', 'डीडीएलजे', 'रांझणा' जैसी ना जानें कितने ही फिल्मों के डायलॉग आज भी लोगों को याद है। हालांकि पिछले कुछ सालों में ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिनके डायलॉग सुनकर दर्शकों के सिर में दर्द हो गया। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब फिल्मी डायलॉग के बारे में जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
बॉलीवुडः फिल्मों के वो अजीबो-गरीब डायलॉग जिन्हें सुन दर्शकों ने पीट लिया माथा, बोले- कुछ भी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर राजकुमार
शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म के सिर्फ गाने ही अजीबो-गरीब नहीं थे बल्कि डायलॉग भी सिर से ऊपर निकल जाने वाले थे।वैसे तो इस फिल्म के कई डायलॉग काफी अनोखे थे लेकिन सबसे अनोखा था- मेरी लाइफ में दो चीजें हैं....प्यार, प्यार, प्यार या मार, मार, मार....
प्रिंस
विवेक भले ही अब फिल्मों में कम ही नजर आते हों, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में की हैं। हालांकि विवेक ओबेरॉय ने क्या सोचकर फिल्म प्रिंस में काम किया था ये तो आज तक किसी को पता नहीं चला। हां, इसके डायलॉग सुनकर दर्शकों को जरूर लंबे समय तक सदमा लगा रहा होगा। फिल्म का सबसे जानलेवा डायलॉग था, 'मैंने उसके दिल के हार्ड डिस्क में फरेब का वायरस पहले ही डिटेक्ट कर लिया'।
हिम्मतवाला
अजय देवगन बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने आंखों से अभिनय करते हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर किरदार में अजय देवगन बिल्कुल फिट बैठते हैं। हालांकि उन्होंने बहुत ही फ्लॉप फिल्मे भी दी है। इसमें से एक हिम्मतवाला भी शामिल है। इस फिल्म के फ्लॉप होने की कई वजह हैं लेकिन एक वजह फिल्म का ये डायलॉग भी है, 'दुनिया वालों मुझे ना दिखाओ आईना....नहीं तो मैं बोल दूंगा मेड इन चाइना'।
प्रेम रतन धन पायो
सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी। इन फिल्मों को दर्शकों का प्यार भी खूब मिला। हालांकि सालों बाद जब यो जोड़ी 'प्रेम रतन धन पायो' लेकर आई तो इसमें राजश्री वाली बात नहीं दिखी। इसका एक उदाहरण आप इस डायलॉग से ही समझ सकते हैं, ' किसी के हाथ चलते हैं तो किसी के पैर, हमारे दोनों चलते हैं'।