हाल ही में पुणे में पुलिस ने खुलासा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रची जा रही है। पुणे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के घर से कथित रूप से एक चिट्ठी मिली है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी एक और राजीव गांधी कांड की योजना बना रहे हैं। वैसे बॉलीवुड फिल्मों का जिक्र करें तो ऐसी कई फिल्में रहीं जो इस तरह की राजनीतिक मुद्दों पर आधारित रही हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड में राजनेताओं की हत्या पर बन चुकी हैं फिल्में, शाहरुख खान भी थे इसमें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल से
निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसमें मनीषा कोइराला ने एक आतंकी का किरदार निभाया था और एक नेता को मारने की प्लानिंग करती हैं।
मद्रास कैफे
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'मद्रास कैफे' में इतिहास की कुछ ऐसी बातों से रूबरू कराया गया जिनके बारे में किताबों में कम ही लिखा गया है। मद्रास कैफे फिल्म में राजीव गांधी के निधन से जुड़ी हर एक घटना को विस्तार से दिखाया गया है। निर्देशक शुजीत सरकार ने फिल्म में बताया कि किस तरह से राजीव गांधी को मारने का प्लॉट तैयार किया गया और किन वजहों से उन्हें मारा गया।
नायक
2001 में आई फिल्म 'नायक' में अनिल कपूर एक पत्रकार की भूमिका में होते हैं हालांकि हालात और स्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि वो सीएम की कुर्सी तक पहुंच जाते हैं जिसके बाद कई मौके ऐसे आते हैं जब अनिल कपूर को मारने की असफल कोशिश होती है।
24 (टीवी सीरीज)
फिल्मों से इतर अगर हम टीवी सीरीज की बात करें तो 24 सीरीज में पुलिस अफसर जय सिंह राठौड़ बने अनिल कपूर ऐसे ही एक आतंकी साजिश को नाकाम करते दिखते हैं। अनिल कपूर के इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद दिया था।