फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: 60 से 70 दशक की ये अभिनेत्रियां विदेशी जमीन से रखती हैं ताल्लुक, बॉलीवुड में आकर बनाई अलग पहचान

Mon, 31 Jul 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Jul 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actress came from Foreign and Establish in Bollywood Helen Mumtaz Nadira Salma Agha
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा का परचम आज विदेशों में भी बुलंद है। बॉलीवुड की फिल्में हो चाहे साउथ की दोनों दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो आज ग्लोबल आइकन बन गई हैं। विदेशों में उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, कुछ अभिनेत्रियां बॉलीवुड में ऐसी भी रही है, जिन्होंने विदेश की सीमा लांघकर बॉलीवुड में नाम कमाया है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विदेश से आकर बॉलीवुड में नाम कमाया। तो चलिए जानते हैं।

These Bollywood Actress came from Foreign and Establish in Bollywood Helen Mumtaz Nadira Salma Agha
हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

हेलन
अभिनेत्री हेलन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। अभिनेत्री को इंडस्ट्री में  ‘कैबरे क्वीन’ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि हेलन का जन्म बर्मा में हुआ था। माना जाता है कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद हेलन का भारत आना हुआ था। खबरों की मानें तो दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय हेलन ने अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद वह सबसे छुपकर भारत आई थीं।

These Bollywood Actress came from Foreign and Establish in Bollywood Helen Mumtaz Nadira Salma Agha
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज
बॉलीवुड में जब भी खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात होती है, उसमें मुमताज का नाम जरूर लिया जाता है। 60 और 70 के दशक में मुमताज सिल्वर स्क्रीन की क्वीन कही जाती थीं। अभिनेत्री की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग के भी फैंस दीवाने थे। आपको बता दें कि मुमताज ईरान की रहने वाली हैं। अभिनेत्री का पूरा नाम  मुमताज अस्कारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actress came from Foreign and Establish in Bollywood Helen Mumtaz Nadira Salma Agha
नादिरा - फोटो : सोशल मीडिया

नादिरा
अभिनेत्री नादिरा अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं। साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म ‘आन’ से नादिरा ने हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था। इस समय नादिरा को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता था। आपको बता दें कि नादिरा का जन्म  इराक के शहर बगदाद में एक यहूदी परिवार में हुआ था। उनका असल नाम फ्लोरेंस एजेकेल था। छोटी उम्र में ही वह भारत आईं और फिल्मों का हिस्सा बन गई थीं। 
 
विज्ञापन
These Bollywood Actress came from Foreign and Establish in Bollywood Helen Mumtaz Nadira Salma Agha
सलमा आगा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमा आगा
फिल्म निकाह से रातोंरात मशहूर हुईं अभिनेत्री सलमा आगा की खूबसूरती के आगे इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्रियां पानी भरती थीं। इस समय इंडस्ट्री में सलमा आगा की तूती बोलती थी। आपको बता दें कि सलमा आगा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस रही हैं। उनका जन्म कराची में हुआ था।  निकाह के बाद उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed