हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी जमाने में केवल पुरुष नायकों के इर्द-गिर्द कहानी गढ़ी जाती थीं, लेकिन समय के साथ अब बहुत कुछ बदल चुका है। देश में अब महिलाओं को ध्यान में रखकर भी पटकथा लिखी जाने लगी हैं। 21वीं सदी में बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो महिला प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए पहचानी जाती हैं, साथ ही वे अपनी काबिलियत पर किसी भी फिल्म को हिट कराने का दम भी रखती हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...
Bollywood: वीमेन सेंट्रिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं ये अभिनेत्रियां, अपने दम पर मूवी करा सकती हैं हिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में विद्या बालन का नाम सबसे पहले आता है। वह अब तक कई ऐसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं जो वीमेंट सेंट्रिक थीं। द डर्टी पिक्चर और कहानी जैसी फिल्मों को वह अपने दम पर हिट भी करा चुकी हैं। उन्हें बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।
Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
रानी मुखर्जी किसी समय रोमांटिक और मसाला फिल्मों का हिस्सा हुआ करती थीं। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने फिल्मों के चुनाव में बदलाव कर दिया है। अब वह ज्यादातर महिला पर आधारित फिल्मों में काम कर रही हैं। मर्दानी और मर्दानी 2 के हिट होने के बाद वह जल्द ही मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में नजर आने वाली हैं।
Ileana D’Cruz: सिनेमा के बदलते दौर पर इलियाना का बड़ा बयान, बोलीं- उनमें से नहीं जो ट्रेंड के पीछे....
इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम भी शामिल है। वह अब तक कई फिल्मों को अपने दम पर हिट करा चुकी हैं। तनु वेड्स मनु और क्वीन में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वह मणिकर्णिका में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वह जल्द ही इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट
तापसी पन्नू भी अब तक कई वीमेन सेंट्रिक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बदला और पिंक में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थीं। इसके अलावा तापसी अनुभव सिन्हा की थप्पड़ में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह शाहरुख खान की डंकी में अहम भूमिका में दिखेंगी।
Shalin Bhanot: स्टाइल मारने के चक्कर में ट्रोल हुए शालीन, गाड़ी की नंबर प्लेट को देखकर यूजर्स ने लगाई क्लास