इन दिनों अभिनेत्रियां अभिनय की दुनिया में अभिनेताओं के बराबर ही नाम कमा रही हैं। कई अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्रियां अक्सर अपना फिल्मी करियर सफल बनाने के बाद ही शादी के बारे में सोचती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के दौर में अभिनेत्रियां 30 से 35 साल की उम्र में शादी करती हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में शादी कर ली थी। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो बेहद ही कम उम्र में शादी के बंधन में बंध गईं।
Actress Marriage: बेहद ही कम उम्र में इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, कोई 15 तो कोई 16 की उम्र में बनीं दुल्हन
भाग्यश्री
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री का आता है। भाग्यश्री अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही हैं। भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' फिल्म से ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। भाग्यश्री ने बेहद ही कम उम्र में शादी कर ली थी। अपने करियर के पीक में ही भाग्यश्री ने बिजनेसमैन हिमालय दासानी के साथ शादी रचाई थी। भाग्यश्री ने महज 19 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने फिल्मी करियर से ज्यादा तवज्जो अपनी शादीशुदा जिंदगी को दी।
Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप
डिंपल कपाड़िया
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का है। डिंपल ने अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ से ही बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। डिंपल कपाड़िया की शादी तो तब हुई थी, जब वह नाबालिग थीं। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच 16 साल का अंतर था, बावजूद इसके दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी रचाई। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे तो डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से अलग रहना शुरू कर दिया और दोनों का तलाक हो गया।
Money Laundering: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला
दिव्या भारती
बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री रहीं दिव्या भारती का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दिव्या भारती ने अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लिया था। बॉलीवुड में कदम रखते ही दिव्या भारती टॉप की अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगी थीं। दिव्या भारती ने भी महज 18 साल की उम्र में निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी। शादी के एक साल बाद ही दिव्या भारती की मौत हो गई। दिव्या भारती को लोग आज भी उनकी दमदार अदाकारी की वजह से याद करते हैं। दिव्या ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी थीं।
Aarav Bhatia: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, मांगे कागजात
उर्वशी ढोलकिया
टीवी इंडस्ट्री की हॉट और बोल्ड अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। उर्वशी को आज भी लोग ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल की कोमोलिका के रूप में याद करते हैं। उर्वशी ढोलकिया ने वैम्प का रोल इतना बखूबी निभाया था कि लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हो गए थे। अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली उर्वशी ढोलकिया की असल जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव से भरी रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी ने भी नाबालिग अवस्था में ही शादी कर ली थी। उर्वशी ढोलकिया की शादी 15 साल की उम्र में हो गई थी और 16 साल की उम्र में वह जुड़वां बच्चों सागर और क्षितिज की मां बन गई थीं। कहा जाता है कि शादी के डेढ़ साल बाद ही उर्वशी ढोलकिया पति से अलग हो गई थीं। इसके बाद उर्वशी ढोलकिया ने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की।
Bhojpuri Singers: अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी गायक, पुलिस थाने तक पहुंच गया था एक का केस