बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। दीपिका-रणवीर, प्रिंयका-निक, विराट- अनुष्का के बाद हाल ही में वरुण नताशा भी शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अभी भी बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी वाली उम्र आगे बढ़ती जा रही है, लेकिन इन्हें अब तक अपना जीवनसाथी नहीं मिला है। आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बतानें जा रहे हैं जो उम्र में 35 के पार हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कुंवारी हैं।
उम्र के इस पड़ाव में आकर भी कुंवारी हैं ये हसीनाएं, बिना शादी के ही जी रहीं खुशहाल जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्बू
बॉलीवुड की प्रतिभावान एक्ट्रेस तब्बू ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। फिल्म 'विजयपथ' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली तब्बू ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उनका नाम किसी वक्त में अजय देवगन के साथ जुड़ा था, लेकिन अजय काजोल से प्यार करते थे इसलिए उन्होंने काजोल से ही शादी कर ली। अब तब्बू 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन सिंगल हैं। फिलहाल वो अपने करियर में बेहतरीन किरदार निभा रही हैं।
नरगिस फाखरी
फिल्म 'रॉकस्टार' से लोगों का दिल जीतने वाली नरगिस बॉलीवुड में हिट फिल्में भले ही कम दी हों, लेकिन वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 38 साल की हो चुकी हैं और अभी तक सिंगल हैं। एक्टर उदय चोपड़ा के साथ उनकी रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में आई थी, लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों अलग हो गए थे।
शमिता शेट्टी
शरारा... शरारा गाने से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली शमिता शेट्टी भी अभी तक शादी के बंधन से दूर हैं। एक तरफ जहां उनकी बहन शिल्पा शेट्टी शादी के बाद दो बच्चों की मां बन चुकी हैं तो वहीं शमिता का ना अभी कोई ब्वॉयफ्रेंड हैं और ना ही उन्होंने शादी की है। शमिता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं उनके वीडियोज और फोटोज खूब वायरल होते हैं।
मौनी रॉय
टीवी की नागिन बनकर हर किसी को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली मौनी रॉय 35 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो जल्द शादी कर सकती हैं, लेकिन उनकी तरफ से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मौनी इन दिनों टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं।