सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद छोड़ दी एक्टिंग, लिस्ट में आमिर खान की सुपरहिट हीरोइन भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 08 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actresses who Left Acting Career After Marriage
ट्विंकल खन्ना, जेनेलिया डिसूजा, असिन, सोनाली बेंद्रे और भाग्यश्री  - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में आमतौर पर ये माना जाता है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर समाप्त हो जाता है लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी हैं जिन्होंने शादी के बाद भी सफलता हासिल की है। वहीं कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है, जिन्होंने अपने शानदार करियर को छोड़कर शादी के बाद अभिनय से बिल्कुल तौबा कर ली और अपनी शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह से रम गईं।

Trending Videos
These Bollywood Actresses who Left Acting Career After Marriage
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में रिलीज हुई 'बरसात' फिल्म से की थी। ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी करने के बाद अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actresses who Left Acting Career After Marriage
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे
शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में की थी। उन्होंने साल 2002 में निर्देशक गोल्डी बहल से शादी करके बॉलीवुड की इस फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

These Bollywood Actresses who Left Acting Career After Marriage
असिन - फोटो : सोशल मीडिया

असिन
बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने आमिर खान के साथ साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड करियर में शुरुआत की। असिन ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। असिन की शादी साल 2016 में माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा से होने के बाद उन्होंने फिल्मी करियर छोड़ दिया।

विज्ञापन
These Bollywood Actresses who Left Acting Career After Marriage
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : instagram

जेनेलिया डिसूजा
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की। जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में रितेश देशमुख से शादी करने के बाद फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed