फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी के दम पर हिट करवाईं फिल्में, तोड़ा पुरुष प्रधान सिनेमा का भ्रम

Thu, 08 Dec 2022 12:45 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 08 Dec 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
these bollywood actresses worked in women oriented film rekha vidya balan rani mukharji sridevi kangana ranaut
रेखा, श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमा जगत में किसी फिल्म को हिट बनाने के लिए अभिनेता और अभिनेत्री दोनों की ही जरूरत होती है। कुछ फिल्मों में अभिनेत्रियों को केवल अभिनेता की सहायक हीरोइन के रूप में ही रखा जाता है, बाकी पूरी फिल्म में केवल अभिनेता की ही अहम भूमिका होती है। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में पुरुष प्रधान होती हैं। अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों के काम की तारीफ कम होती है। वहीं, बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने इस मिथक को तोड़ा है। उन्होंने फीमेल सेंट्रिक फिल्में कर यह साबित किया है कि बिना अभिनेताओं के भी फिल्में हिट हो सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अपने अदाकारी के दम पर फिल्में हिट करवाई हैं।

these bollywood actresses worked in women oriented film rekha vidya balan rani mukharji sridevi kangana ranaut
रेखा - फोटो : social media

रेखा 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा का है। रेखा ने ही सबसे पहले इस ट्रेंड की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने दम पर कई फिल्में सुपरहिट करवाई हैं। दर्शक उनकी दमदार अदाकारी के दीवाने हैं। 1990 में फिल्म 'घटा' से रेखा ने यह ट्रेंड शुरू किया था। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके बाद तो रेखा ने कई महिला प्रधान फिल्मी कीं। इसमें 'खून भरी मांग', 'फुल बने अंगारे', 'बीवी हो तो ऐसी', 'उमराव जान', 'सुपर नानी', 'बहुरानी', 'यह आग कब बुझेगी' फिल्में शामिल हैं। अपनी शानदार अदाकारी के दम पर रेखा ने यह फिल्में सुपरहिट करवाई हैं। 

यह भी पढ़ें: Samantha Heath Update: अब कैसी है सामंथा की तबीयत? जानिए कब से शुरू करेंगी फिल्मों की शूटिंग

these bollywood actresses worked in women oriented film rekha vidya balan rani mukharji sridevi kangana ranaut
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी
इस लिस्ट में अगला नाम श्रीदेवी का है। अपने जमाने की रोमांटिक अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी सिनेमा के भ्रम को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। रेखा द्वारा शुरू किए गए ट्रेंड को श्रीदेवी ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने 'जूली' फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। श्रीदेवी ने 'इंग्लिश विंगलिश' और 'मॉम' जैसी फिल्मों से यह साबित किया है कि फिल्म को हिट करवाने के लिए हीरो की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: IMDb Stars 2022: ‘केजीएफ 2’ के सितारे की घनघोर बेइज्जती, आईएमडीबी के लोकप्रिय सितारों की सूची में आखिरी स्थान!

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood actresses worked in women oriented film rekha vidya balan rani mukharji sridevi kangana ranaut
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की खंडाला गर्ल कही जाने वाली रानी मुखर्जी भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी अपने करियर में कई फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में काम किया है। रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ही महिला प्रधान फिल्म से की थी। उन्होंने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में अपनी अदाकारी से जान डाल दी थी। हालांकि यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने फिल्म 'हिचकी' और 'मर्दानी' में अपनी अदाकारी का जौहर बिखेरा और ये फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।

यह भी पढ़ें: Metro In Dino: अनुराग बसु और भूषण कुमार लेकर आए एंथोलॉजी 'मेट्रो इन दिनों', फिल्म में लगेगा सितारों का मेला

विज्ञापन
these bollywood actresses worked in women oriented film rekha vidya balan rani mukharji sridevi kangana ranaut
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत
इस लिस्ट में अगला नाम कंगना रनौत का है। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने कई महिला प्रधान फिल्में की हैं और वे सभी फिल्में सुपरहिट भी साबित हुई हैं। अभिनेत्री कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और वही रूप उनका फिल्मों में भी दिखाई देता है। आज के दौर में भी कंगना ने यह साबित किया है कि बिना हीरो की अहम भूमिका के भी फिल्म पर्दे पर कमाल दिखा सकती है। कंगना ने 'क्वीन', 'रिवॉलवर रानी' और 'मणिकर्णिका' जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें: Avatar 2: अविश्वसनीय, अकल्पनीय, दमदार..., समीक्षकों को पसंद आई 'अवतार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed