{"_id":"5afa643f4f1c1bd6408b56cc","slug":"these-bollywood-celebrities-who-were-convicted-and-found-guilty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाइनी आहूजा ही नहीं इन 5 एक्टर्स को भी मिली थी सजा, कुछ को तो जेल की हवा भी खानी पड़ी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाइनी आहूजा ही नहीं इन 5 एक्टर्स को भी मिली थी सजा, कुछ को तो जेल की हवा भी खानी पड़ी
Wed, 16 May 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर शाइनी आहूजा को अपनी पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला था लेकिन किसे पता था कि उनका ये स्टारडम जल्द ही खत्म हो जाएगा। साल 2009 में घरेलू नौकरानी से रेप के आरोप में शाइनी को 7 साल की सजा हुई थी हालांकि 2011 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बॉलीवुड में शाइनी ही नहीं कई और एक्टर्स भी रहे हैं जिन्हें जेल की सजा हुई।
2 of 6
सुपरस्टार सलमान खान को 2 दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा दी गई थी हालांकि 2 रात जेल में बिताने के बाद सलमान खान को जमानत मिल गई। सलमान खान को 50-50 हजार के दो मुचलकों की शर्त पर कोर्ट ने जमानत दी थी।
3 of 6
मुंबई बम ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया था। 1993 में मुंबई में हुए ब्लास्ट मामले में संजय दत्त दोषी करार दिए गए। टाडा (प्रिवेंशन एक्ट) के तहत अवैध रूप से हथियार रखने के दोषी पाए जाने के बाद 2013 में उन्हें 5 साल की सजा हुई। सजा पूरी करने के बाद संजय दत्त 25 फरवरी 2016 को पुणे की यरवदा जेल से रिहा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sooraj Pancholi
आदित्य पंचोली के बेटे और एक्टर सूरज पंचोली अपनी पहली फिल्म से पहले ही एक्ट्रेस जिया खान की रहस्मयी मौत के कारण चर्चा में आए थे। आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उन्हें कुछ समय जेल भेजा गया था लेकिन वह बाद में जमानत पर छूट गए थे। इस मामले का निपटारा अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
5 of 6
जाॅन अब्राहम
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहम को भी जेल की सजा सुनाई गई थी। 2006 में उन्होंने अपनी तेज रफ्तार बाइक से दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। कोर्ट ने इस मामले में दोषी पाते हुए उन्हें 15 दिन की सजा दी थी लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।