फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: विदेशी दूल्हों पर दिल हार बैठीं ये देसी हसीनाएं, लिस्ट में प्रियंका से लेकर प्रीति तक के नाम

Sun, 21 Jan 2024 11:10 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 21 Jan 2024 11:10 PM IST
सार

आज हम ऐसी ही बॉलीवुड की हसीनाओं के बारे में जानेंगे जिन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में विदेशी वर को चुना। 

विज्ञापन
These bollywood divas got married to foreigners groom Priyanka Chopra Celina Jaitly Shriya Saran Preity Zinta
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जहां फिल्मों के सेट पर कई बार अभिनेत्रियों को अपनी असल जिंदगी का हीरो भी मिल जाता है। वहीं, कई बार इन बॉलीवुड बालाओं के दिलों के तार सात समंदर पार बैठे किसी शख्स से भी जुड़ जाता है। आज हम ऐसी ही बॉलीवुड की हसीनाओं के बारे में जानेंगे, जिन्होंने विदेशी जीवनसाथी चुना है।

Prasanth Varma EXCLUSIVE: प्रशांत का पीवीसीयू की फिल्म महाकाली पर बड़ा खुलासा, ‘जय हनुमान’ से पहले होगी रिलीज
 
These bollywood divas got married to foreigners groom Priyanka Chopra Celina Jaitly Shriya Saran Preity Zinta
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। करोड़ों भारतीय दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में मशहूर अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत शादियों में से एक थी। इन दिनों प्रियंका अमेरिका में अपने पति निक और प्यारी सी बेटी मालती के साथ रह रही हैं। .
These bollywood divas got married to foreigners groom Priyanka Chopra Celina Jaitly Shriya Saran Preity Zinta
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रिया सरन
साउथ की सुपर स्टार श्रिया सरन का दिल विदेशी दूल्हे को देख कर धड़का था। 'दृश्यम' फिल्म से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री श्रिया ने रूसी टेनिस प्लेयर एंड्रे कोसचीव से शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात मालदीव में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
These bollywood divas got married to foreigners groom Priyanka Chopra Celina Jaitly Shriya Saran Preity Zinta
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया
सेलिना जेटली
फरदीन खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री सेलिना जेटली का दिल विदेशी दूल्हे को देख कर धड़का था। सेलिना 2011 में पीटर हॉग के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। इन दिनों सेलिना यूरोप में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही हैं। 
विज्ञापन
These bollywood divas got married to foreigners groom Priyanka Chopra Celina Jaitly Shriya Saran Preity Zinta
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी पहली ही फिल्म 'दिल से' से लोगों के दिलों को धड़काने में कामयाब हुई थीं, लेकिन उनका दिल जीन गुडइनफ को देखकर धड़का था। जीन विदेशी हैं और एक अमेरिकी कम्पनी में बड़े पद पर काम करते हैं। 2016 में प्रीति ने लॉस एंजिल्स में जीन से शादी रचाई थी। 
Movies on Ramayan: रामायण पर आधारित हैं ये फिल्में, घर बैठे ओटीटी पर उठाएं आनंद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed