फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटौदी पैलेस से लेकर अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ तक, इन सितारों के असली घरों में हुई फिल्मों की शूटिंग

Sun, 25 Oct 2020 02:58 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 25 Oct 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood films shoot in real life actors house
वीर जारा, की एंड का - फोटो : फिल्म का एक दृश्य

बॉलीवुड सितारों के घर की आलीशान तस्वीरें तो हम आपको दिखाते ही रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कई सितारों के घर पर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इस कड़ी में हम जिन फिल्मों का जिक्र करने वाले हैं वो फिल्में जब आप दोबारा देखेंगे तो जरूर गौर करेंगे कि ये आपके पसंदीदा सितारों के घर हैं जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।

These Bollywood films shoot in real life actors house
वीर जारा फिल्म - फोटो : यशराज फिल्म्स

वीर जारा
सैफ अली खान के महलनुमा पटौदी पैलेस में बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इसकी खूबसूरत बनावट फिल्मों की शूटिंग के लिए इसे परफेक्ट बनाती है। यहां फिल्म वीर जारा, रंग दे बसंती सहित अन्य फिल्मों की शूटिंग हुई है। पटौदी पैलेस हरियाणा के गुरुग्राम में हैं। बताया जाता है कि इसकी कीमत 800 करोड़ है।

These Bollywood films shoot in real life actors house
अमिताभ बच्चन, अनुराग कश्यप - फोटो : फिल्म बॉम्बे टॉकीज की शूटिंग

बॉम्बे टॉकीज
अनुराग कश्यप, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी की फिल्म बॉम्बे टॉकीज की शूटिंग अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में की गई थी। फिल्म का यह सीन अमिताभ बच्चन और विनीत कुमार पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood films shoot in real life actors house
रानी मुखर्जी - फोटो : फिल्म बॉम्बे टॉकीज का एक दृश्य

बॉम्बे टॉकीज
बॉम्बे टॉकीज में चारों निर्देशकों ने चार अलग अलग कहानी दिखाई। करण जौहर ने जो भाग दिखाया उसमें से एक हिस्सा खुद करण के घर पर ही शूट किया गया। इसमें रानी मुखर्जी और रणदीप हुड्डा दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
These Bollywood films shoot in real life actors house
रणबीर कपूर - फोटो : फिल्म संजू का एक दृश्य

संजू
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू के कुछ सीन उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट इम्पीरियल हाइट्स में फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान रणबीर की तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वो संजय दत्त के लुक में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed