सब्सक्राइब करें

Films on Mental Health: मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर समस्याओं पर बात करती हैं ये फिल्में, इन बीमारियों के बारे में जानें पूरी डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 22 Apr 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
These bollywood films talk about serious mental issues know here full details about these diseases
मेंटल हेल्थ पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह समाज का आईना भी है, जो समय-समय पर गंभीर विषयों को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करता है। फिल्मों के ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जिन्होंने लोगों से जुड़े उन मुद्दों को दिखाया है, जिस पर बात करना बहुत जरूरी है। इन्हीं मुद्दों में से एक है मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने इस विषय को गंभीर माना है और अपनी फिल्म के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मेंटल हेल्थ पर बनी है।

Trending Videos
These bollywood films talk about serious mental issues know here full details about these diseases
फिल्म-छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया
छिछोरे (डिप्रेशन)

फिल्म छिछोरे डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या पर बात करती है। अक्सर देखा जाता है कि डिप्रेशन पर लोग खुलकर बात नहीं करते। यह एक गंभीर समस्या है, जो किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है। सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस समस्या को अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। कॉलेज लाइफ पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These bollywood films talk about serious mental issues know here full details about these diseases
डियर जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया
डियर ज़िंदगी (डिप्रेशन)

फिल्म डियर जिंदगी आलिया भट्ट के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म भी डिप्रेशन बीमारी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में आलिया को डिप्रेशन से जूझता हुआ दिखाया गया है। वहीं, शाहरुख खान ने इस फिल्म में मनोचिकित्सक की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था।

These bollywood films talk about serious mental issues know here full details about these diseases
फिल्म डियर जिंदगी का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है डिप्रेशन?

इस बारे में मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं, 'डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक समस्या है जिसमें इंसान का मन लगातार दुखी रहता है। उसे खुद के प्रति नकारात्मक विचार आने लगते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि पसंदीदा कामों से भी लोगों की रुचि खत्म हो जाती है।'

कैसे पाएं इससे निजात?

डॉ सत्यकांत के मुताबिक इसका प्रभावी इलाज संभव है। डिप्रेशन का पता चलने पर मरीजों का उपचार एंटीडिप्रेसेंट दवाओं से किया जाता है। इसके साथ ही मरीजों की काउंसलिंग भी की जाती है। 

विज्ञापन
These bollywood films talk about serious mental issues know here full details about these diseases
फिल्म-कार्तिक कॉलिंग कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक (सिजोफ्रेनिया)

इस फिल्म में फरहान अख्तर ने कार्तिक की भूमिका निभाई है जो सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कार्तिक के किरदार को ओवर ड्रामेटिक नहीं दिखाया गया है। फिल्म में फरहान को भी आम इंसान की तरह पेश किया गया है, जो अपनी बीमारी से पार पाने की कोशिश में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed