अपने समय के सबसे पौराणिक टेलीविजन सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले, अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक जल्द ही टेलीविजन शो 'ये झुकी झुकी सी नजर में' नजर आने वाले हैं। हाल ही में कृष ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 2016 में 'पीओडब्लू बंदी युद्ध के' में काम करने के बाद उनके अगले प्रोजेक्ट के आने में इतनी देरी क्यों होती रही। कृष खुद को एक स्टार किड नहीं मानते, उनका मानना है कि वह एक सेल्फ-मेड एक्टर हैं, जिसने कई बार रिजेक्शन्स का सामना किया है। लेकिन उनका कहना है कि इन रिजेक्शन्स ने उन्हें और मजबूत बना दिया है।
Star Kid: रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील के बेटे को झेलना पड़ा रिजेक्शन, बोले -'मैं नहीं हूं स्टार किड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बनना चाहते थे एक्टर
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन और अपने जीवन के स्ट्रगल के दिनों से जुड़े कईं बड़े खुलासे किए। कृष पाठक, जो अपने टाइम के सफल टीवी अभिनेता के बेटे हैं कहते हैं कि "उन्होंने अपने जीवन में कभी अभिनेता बनने का सपना नहीं देखा था। लेकिन फिर भी कहीं न कहीं मेरे अंदर यह कीड़ा हमेशा से था।" उन्होंने आगे बताया कि 'वह एक आर्मी स्कूल में पढ़े हुए हैं और ग्रेजुएशन के बाद वह आर्मी में ही जाना चाहते थे। लेकिन अभिनय, जो हमेशा से उनके खून में था उसने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और वह अभिनेता बन गए।'सि
मैं नहीं हूं 'स्टार-किड'
कृष ने उनके 'स्टार-किड' होने पर भी खुलकर बात की और यह भी बताया कि कैसे वह खुद को "स्टार-किड" नहीं मानते हैं। कृष ने बताया कि उन्हें काम ढूंढने और रिजेक्शन का सामना करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। वह बोले, " मैंने कभी खुद को स्टार किड के रूप में नहीं देखा। मुझे भी किसी नॉर्मल एक्टर की तरह ही स्ट्रगल और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। लेकिन मैंने कभी इन चीजों को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि मैंने यह कभी माना ही नहीं था कि मुझे मेरे पिता की सफलता को देखते हुए कुछ दिया जाए। जब उनका समय था, तब उन्होंने अपने तरीके से सब कुछ किया था और अब यह मेरा समय है, मैं अपने तरीके से काम करूंगा।"
'ये झुकी-झुकी सी नजर में' आएंगे नजर
कृष ने यह भी बताया कि 2016 में 'पीओडब्लू बंदी युद्ध के' के साथ टीवी पर आने के बाद उनकी दूसरे प्रोजेक्ट में इतना टाइम क्यों लगा, और यह भी साझा किया कि कैसे उन्हें कोविड -19 के दौरान काम करने के लिए अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी। कृष को फुटबॉल खेलने के दौरान भी चोट लगी थी, जिसके कारण वह काम नहीं कर पा रहे थे। कृष बोले, 'उस चोट की वजह से मेरा काफी वजन बढ़ गया था और फिर लॉकडाउन हो गया। कोई काम नहीं था और शूटिंग भी बंद थी।" कृष अब स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ये झुकी झुकी सी नजर' में कृष रस्तोगी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।