सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: फिल्म देखने के बाद अल्लू अर्जुन ने की यश और प्रशांत नील की जमकर तारीफ, संजय दत्त के लिए कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 22 Apr 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Pushpa actor Allu Arjun praised Yash Prashanth Neel and entire team After watching the KGF Chapter 2 film
यश-अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म साउथ में तो कमाई कर ही रही है लेकिन हिंदी बेल्ट में भी इसके कलेक्शन से दिग्गजों के होश उड़ गए हैं। हिंदी पट्टी में इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के बाद से फैंस को तो केजीएफ 2 अच्छी लग ही रही है साथ ही फिल्मी सितारे भी इस फिल्म की पूरी टीम की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Trending Videos
Pushpa actor Allu Arjun praised Yash Prashanth Neel and entire team After watching the KGF Chapter 2 film
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

इसी कड़ी में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। फिल्म देखने के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक्टर यश के साथ फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'केजीएफ 2 की पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई। यश गारू की तरफ से स्वैगर परफॉर्मेंस। संजय दत्त जी रवीना टंडन जी और श्रीनिधि समेत सभी कलाकारों की शानदार मौजूदगी। उत्कृष्ट बैकग्राउंड स्कोर और शानदार विजुअल्स के लिए रवि और भुवन गारु के समेत सभी टेक्नीशियन को मेरा सलाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa actor Allu Arjun praised Yash Prashanth Neel and entire team After watching the KGF Chapter 2 film
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, प्रशांत नील गारु को उनकी विजन और दृढ़ विश्वास के लिए मेरा सलाम। आप सभी को सिनेमाई अनुभव और भारतीय सिनेमा के झंडे को ऊंचा रखने के लिए धन्यवाद।

Pushpa actor Allu Arjun praised Yash Prashanth Neel and entire team After watching the KGF Chapter 2 film
अल्लू अर्जुन  - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म में अब तक ग्लोबली 700 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। वहीं, अल्लू अर्जुन की बात करें तो फिल्म पुष्पा के बाद से वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्म पुष्पा ने हिंदी पट्टी में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed