सब्सक्राइब करें

Runway 34: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अजय देवगन का दमदार डायलॉग, फैंस बोले- जरूर देखेंगे ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 22 Apr 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared Ajay Devgan powerful dialogue of runway 34 fans said will definitely watch this film
फिल्म-रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन जल्द ही फिल्म रनवे 34 के जरिए बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए अजय देवगन के साथ उनके साथी कलाकार भी जोर शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म को रियलिटी शोज के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी जमकर प्रमोट किया जा रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का एक क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Trending Videos
Amitabh Bachchan shared Ajay Devgan powerful dialogue of runway 34 fans said will definitely watch this film
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीडियो के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'गलती तो सिर्फ पायलट की है।' अमिताभ की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अजय देवगन दमदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अजय कहते हैं, 'गलती चाहे किसी की भी हो, मौसम खराब हो या कुछ भी हो...गलती सिर्फ पायलट की होती है।' अजय आगे कहते हैं, '314 फैसले लिए थे उस दिन आपने अगर उसमें से एक फैसला भी आपका गलत हो जाता तो आज हम यहां मौजूद नहीं होते, लेकिन गलती तो सिर्फ पायलट की होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared Ajay Devgan powerful dialogue of runway 34 fans said will definitely watch this film
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : social media

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ इस फिल्म को जरूर देखने की बात कर रहे हैं तो कुछ फिल्म के दमदार डायलॉग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में नजर आने वाली है।

Amitabh Bachchan shared Ajay Devgan powerful dialogue of runway 34 fans said will definitely watch this film
रनवे 34 का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

इससे पहले अजय और अमिताभ मेजर साब और हम किसी से कम नहीं फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। रनवे 34 के निर्देशन की कमान खुद अजय देवगन ने संभाली है। यह अजय के निर्देशन में बनी तीसरी फिल्म है। रनवे 34 सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी कैप्टन विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अजय ने फिल्म में पायलट का रोल निभाया है जिनकी फ्लाइट एक इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से उड़ान भरने के बाद रहस्यमयी मोड़ ले लेती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed