नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य की ये नई फिल्म एक अलग विषय पर आधारित है जो पुरानी रुढ़वादिताओं को तोड़ने की कोशिश करेगी। फिल्म जनहित में जारी को जय भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और श्री राघव एंटरटनेमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक प्रोडक्शन ने बनाया है। फिल्म जनहित में जारी की रिलीज डेट की जानकारी नुसरत भरूचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर कर दी है।
Janhit Mein Jaari: नुसरत भरूचा लेकर आ रही हैं नया आइडिया, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'जनहित में जारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में होंगे ये कलाकार
फिल्म जनहित में जारी की शूटिंग पिछले साल सितंबर में शुरू की गई थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी थी, हालांकि टीम ने दिसंबर में शूटिंग पूरी कर ली थी और अब ये फिल्म फ्लोर पर आने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में टीनू आनंद, विजय राज और परितोष त्रिपाठी जैसे काबिल कलाकार दिखाई देने वाले हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म जनहित में जारी
फिल्म जनहित में जारी है की रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए, अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अब तक आपने देखी है कई बड़ी बड़ी फिल्में, पर अब बारी है इस बोमनिया की, जो लेकर आ रही है एक बड़ा आइडिया, ये सूचना है जनहित में जारी 10 जून को सिनेमा में मिलने की है तैयारी', यानी फिल्म जनहित में जारी 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म ड्रीम गर्ल के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा और राज शांडिल्य ने दूसरी बार साथ काम किया है। बात करें फिल्म की तो जनहित में जारी की कहानी लीक से हटकर विषय की कहानी है, जिसे कॉमेडी और दिलचस्प तरीके से पेश किया जाएगा। फिल्म में नुसरत एक दम अलग अवतार में नजर आने वाली हैं।