फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies Based on Education: शिक्षा पर आधारित हैं ये बॉलीवुड फिल्में, मजाकिया अंदाज में उठाए गंभीर मुद्दों पर सवाल

Fri, 06 May 2022 10:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 May 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Based on Education Dasvi to 3 Idiots News in Hindi
शिक्षा पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्में समाज का प्रतिबिंब होती हैं। बॉलीवुड अब तक ऐसे कई विषयों पर फिल्म बनाता रहा है जिस पर बात करना बहुत जरूरी है। इन्हीं में से एक विषय है शिक्षा। हिंदी सिनेमा में अब तक शिक्षा पर कई शानदार फिल्में बनाई जा चुकी हैं जिसे समीक्षकों के साथ लोगों ने भी सराहा है। हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में भी शिक्षा के महत्व को दिखाया गया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो शिक्षा पर आधारित हैं और जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

These Bollywood Movies Based on Education Dasvi to 3 Idiots News in Hindi
थ्री इडियट्स, 2009 - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स

फिल्म थ्री इडियट्स भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म शिक्षा पर आधारित थी। फिल्म तीन दोस्तों के ईर्द-गिर्द घूमती है जो इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट हैं। फिल्म में पढ़ने के सही तरीके को कॉमेडी अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी थे। इस फिल्म ने उस समय 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

These Bollywood Movies Based on Education Dasvi to 3 Idiots News in Hindi
फालतू - फोटो : सोशल मीडिया
फालतू
साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म भले ही कॉमेडी हो लेकिन इसका विषय बहुत गंभीर था। फिल्म एजुकेशन पर बेस्ड थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया था। फिल्म में शिक्षा के महत्व को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी। एक्टर जैकी भागनानी फिल्म में लीड रोल में दिखे थे। फिल्म की कहानी पढ़ने में कमजोर तीन दोस्तों की थी जो खुद का कॉलेज खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Based on Education Dasvi to 3 Idiots News in Hindi
आई एम कलाम - फोटो : सोशल मीडिया
आई एम कलाम

आई एम कलाम एक अवॉर्ड विनिंग फिल्म है जो एक बच्चे के पढ़ाई के प्रति जूनून को दिखाती है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही थी। फिल्म की कहानी एक बच्चे की है जो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रभावित होकर अपनी पढ़ाई के लिए संघर्ष करता है। 

विज्ञापन
These Bollywood Movies Based on Education Dasvi to 3 Idiots News in Hindi
हिंदी मीडियम फिल्म का दृश्य - फोटो : Twitter
हिंदी मीडियम

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने जिस भी फिल्म में काम किया अपनी एक्टिंग से उसमें जान फूंक दी। फिल्म हिंदी मीडियम उन्हीं फिल्मों में से एक है। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में बच्चों की शुरुआती शिक्षा की कहानी के साथ ही एजुकेशन सिस्टम में होने वाले भ्रष्टाचार को भी बखूबी दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था। इस फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed