बॉलीवुड सितारे एक्टिंग के अलावा तमाम अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखते नजर आते हैं। सोशल मीडिया ने इन सितारों को अच्छा मंच दिया है, जिसके जरिए स्टार्स सामाजिक-राजनीतिक मसलों पर भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं रहते। मगर, इस मामले में कुछ स्टार्स हद पार करते नजर आते हैं। कई बार वह एक्टिंग छोड़ बाकी तमाम मसलों के एक्सपर्ट बनते नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये मीडिया की सुर्खियों में भी अपने बड़बोलेपन की वजह से ही ज्यादा रहते हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...
Bollywood Stars: एक्टिंग से ज्यादा कैंची जैसी जुबान को लेकर चर्चा में रहते हैं ये सितारे, बटोरते हैं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत यूं तो बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में शुमार हैं। मगर, इन दिनों वह अपनी फिल्मों पर कम और बाकी तमाम मुद्दों पर ज्यादा बात करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और ऐसा कोई दिन मुश्किल जाता होगा, जब वह कोई विवादित टिप्पणी न करती हों। सामाजिक-राजनीतिक मसलों पर तो वह बेबाक होकर बोलती ही हैं, कई बार वह बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों पर भी बरसती नजर आती हैं। बॉलीवुड माफियाओं और नेपोटिज्म पर वह खूब भड़ास निकालती हैं।
स्वरा भास्कर
अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी इस श्रेणी में आती हैं। बॉलीवुड में स्वरा भास्कर कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाई हैं, मगर वह मीडिया की सुर्खियों में लगातार बनी रहती हैं और इसकी वजह है उनके बयान। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया के जरिए तमाम मसलों पर टिप्पणी करने से पीछे नहीं रहतीं। कई बार तो इसके चलते वह ट्रोल के निशाने पर आ चुकी हैं। फिलहाल स्वरा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पॉलिटीशियन फहाद अहमद के साथ शादी की है।
Oscar 2023: जूनियर एनटीआर ऑस्कर 2023 में करेंगे यह खास काम, अवॉर्ड से पहले बयान देकर जीत लिया दिल
केआरके
इस लिस्ट में केआरके का नाम भी जुड़ा है। वह अपने ट्वीट की वजह से जाने जाते हैं। हर दिन वह बॉलीवुड को टारगेट करते हुए ट्वीट करते हैं। कथिक क्रिटिक और एक्टर केआरके का अपना करियर तो कुछ खास नहीं रहा, लेकिन दूसरों की फिल्मों और करियर पर तंज कसने का वह कोई मौका नहीं छोड़ते। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के वक्त केआरके ने उनके खिलाफ जमकर ट्वीट किए थे और बायकॉट ट्रेंड का समर्थन करते नजर आए थे। इसके अलावा केआरके राजनीतिक मामलों पर भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं रहते हैं।
Naresh: तेलुगू स्टार नरेश ने इस हसीना संग रचाई चौथी शादी, अभिनेत्री ने भी तीसरी बार लिए सात फेरे
राखी सावंत
राखी सावंत को तो कहा ही जाता है बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन'। राखी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पति आदिल के साथ उनका झगड़ा कोर्ट तक पहुंच गया है। राखी आए दिन मीडिया के सामने नए-नए एलान करती नजर आती हैं। देखा जाए तो बॉलीवुड में राखी का कोई खास करियर नहीं हैं। मगर, अपने बयानों के चलते वह हर दिन चर्चा बटोरती नजर आती हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, सुकून और शांति को लेकर कही यह बात