फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को मिला 'दिलफेंक आशिक' का टैग, कई अभिनेत्रियों संग फरमा चुके हैं इश्क

Tue, 14 Feb 2023 08:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 14 Feb 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood stars had many affairs sanjay dutt salman khan akshay kumar ranbir kapoor hrithik roshan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन, जिसमें सभी प्रेमी एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी तमाम सितारे प्यार में डूबे हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार और ब्रेकअप का सिलसिला चलता ही रहता है। ऐसे में कई फिल्मी सितारे अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कुछ सितारे तो ऐसे हैं, जिन्होंने एक बार नहीं, बल्कि कई बार प्यार किया है। आज चलिए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने कई अभिनेत्रियों के साथ दिल लगाया है।

These Bollywood stars had many affairs sanjay dutt salman khan akshay kumar ranbir kapoor hrithik roshan
संजय दत्त - फोटो : social media

संजय दत्त
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त का। संजय दत्त के प्यार की लिस्ट तो काफी लंबी है। संजय दत्त को एक बार नहीं, बल्कि कई बार प्यार हुआ है। संजय दत्त ने खुद अपनी बायोपिक 'संजू' में खुलासा किया था कि उन्होंने 360 लड़कियों से इश्क फरमाया है। संजय दत्त का माधुरी दीक्षित और टीना मुनीम के साथ सबसे चर्चित अफेयर रहा था। इश्क ही नहीं, बल्कि संजय दत्त शादी के मामले में भी पीछे नहीं हैं। संजय दत्त ने तीन शादियां रचाई हैं।
Pathaan: अब विवेक अग्निहोत्री भी हुए शाहरुख खान के मुरीद, पठान की जबरदस्त कामयाबी के बाद कह दी यह बड़ी बात

These Bollywood stars had many affairs sanjay dutt salman khan akshay kumar ranbir kapoor hrithik roshan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम सलमान खान का आता है। सलमान खान, संजय दत्त के जिगरी दोस्त हैं और प्यार के मामले में वह उन्हीं की तरह हैं। सलमान खान भी अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमा चुके हैं। ऐश्वर्या राय के साथ तो सलमान खान का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। इसके अलावा सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, कटरीना कैफ, जरीन खान, डेजी शाह, स्नेहा उल्लाल, लूलिया वंतूर के साथ जुड़ चुका है।
#AskSRK: 'पूजा' के साथ वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं? फैंस के ऐसे सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood stars had many affairs sanjay dutt salman khan akshay kumar ranbir kapoor hrithik roshan
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। अक्षय कुमार भी कई हसीनाओं पर अपना दिल हार चुके हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ अक्षय का अफेयर जगजाहिर हो चुका था। इसके अलावा अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी, आयशा जुल्का, पूजा बत्रा, प्रियंका चोपड़ा और रेखा तक के साथ जुड़ चुका है। इन सभी अभिनेत्रियों के साथ दिल लगाने के बाद अक्षय कुमार ने आखिरकार ट्विंकल खन्ना के साथ-साथ फिल्म लिए थे।
Kangana Ranaut: अनुपम खेर को आलिया की तारीफ करते देख चकराया यूजर्स का सिर, बोले- कंगना के रिएक्शन का इंतजार

विज्ञापन
These Bollywood stars had many affairs sanjay dutt salman khan akshay kumar ranbir kapoor hrithik roshan
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में अभिनेता का किरदार निभाया था। 'संजू' का किरदार निभाने वाले रणबीर प्यार के मामले में असल जिंदगी में भी कुछ ऐसे ही रहे हैं। रणबीर कपूर भी कई बार अपने अफेयर को लेकर चर्चा बटोर चुके हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, नरगिस फाखरी और कटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। इसके बाद उन्होंने आलिया भट्ट को डेट करना शुरू किया था, जिनके साथ उन्होंने सात फेरे लिए।
Javed Khan Amrohi: 'लगान' फिल्म के अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन, महज 50 की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed