फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Protective Celebrity Parents: बच्चों के लिए कुछ नहीं सुनते ये सितारे, इस स्टार ने तो दे दिया था खुला चैलेंज

Sun, 19 Mar 2023 05:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 19 Mar 2023 05:43 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये सितारे अपने बच्चों के लिए कुछ भी नेगेटिव नहीं सुनते हैं। एक सितारे ने तो नेटिजन्स को खुली धमकी दे दी थी। 

विज्ञापन
These Bollywood stars were upset over the trolling of children this star had given an open challenge Protectiv
बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव हैं ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के सितारों पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए रहते हैं। सेलेब्स की एक्टिविटी, पर्सनल लाइफ, प्रोफेशनल वर्क, फैशन सेंस, स्टाइल स्टेटमेंट सबकुछ फैंस को काफी फैशनेट करता है। वहीं इन स्टार्स के बच्चे यानी की स्टारकिड्स की लाइफ पर भी नेटिजन्स बारीकी से नजर रखते हैं। पर्दे से दूर रहने वाले स्टारकिड्स को भी अक्सर अपने काम, व्यवहार और पहनावे को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है। हालांकि, बॉलीवुड के कुछ स्टार्स अपने बच्चों को लेकर किसी भी तरह का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं करते हैं और अपने बयान से ट्रोल्स को सबक सिखाते नजर आते हैं। इन सितारों में करीना कपूर खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है। 

These Bollywood stars were upset over the trolling of children this star had given an open challenge Protectiv
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर अपने वर्कफ्रंट के साथ-साथ पैरेंटिंग को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। इस जोड़े के दोनों बच्चों तैमूर और जेह का नाम रिवील होने के बाद काफी समय तक चर्चाओं का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जंग तक छिड़ गई। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने ट्रोल्स को लताड़ लगाते हुए कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगा कि मेरे बच्चों और परिवार को बेटों के नामों के लिए ट्रोल किया गया। मेरे बेटों के नाम खूबसूरत हैं। मेरी समझ से ये बाहर है कि कोई बच्चों को क्यों ट्रोल करेगा। मैं अपनी जिंदगी को ट्रोल्स के नजरिए से नहीं देख सकती।' इसके अलावा बेबो अक्सर तैमूर के पैपराजी के प्रति रवैये को लेकर भी उनका बचाव करती रही हैं। 

These Bollywood stars were upset over the trolling of children this star had given an open challenge Protectiv
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी नीसा फिल्मों से दूर रहने के बाद भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नीसा को अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोलिंग की मार झेलनी पड़ती है। इसी पर अजय देवगन ने खुलासा किया कि वो अपने बच्चों को इसपर क्या सलाह देते हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अपने बच्चों को लगातार समझाना होता है कि वह जो ऑनलाइन पढ़ते हैं, उससे परेशान नहीं होना चाहिए। आपके दर्शकों में ट्रोल्स की संख्या बहुत कम है। मुझे नहीं पता कि इस तरह की नकारात्मकता कैसे होती है? मैंने इसे नजरअंदाज करना सीख लिया है और अपने बच्चों को भी ऐसा करने के लिए कहा है। मुझे अभी समझ नहीं आता कि कभी-कभी लोग क्या लिखते हैं, इसलिए मैंने इसे परेशान नहीं होने दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood stars were upset over the trolling of children this star had given an open challenge Protectiv
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन परिवार की छोटी बेटी यानी की अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की परी आराध्या बच्चन अपनी चाल को लेकर अक्सर नेटिजन्स के निशाने पर रही हैं। हालांकि, इन ट्रोलिंग्स पर एक दफा अभिषेक बच्चन काफी गुस्सा हो गए और ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'इसे किसी भी तरह से एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता है। ये कुछ ऐसा है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं एक पब्लिक फिगर हूं और इस बात को मैं मानता भी हूं, लेकिन मेरी बेटी का इससे कोई लेना देना नहीं है। अगर आपके पास कुछ भी कहने के लिए है तो आओ और मेरे सामने कहो।'

विज्ञापन
These Bollywood stars were upset over the trolling of children this star had given an open challenge Protectiv
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान को भी अपने स्किन टोन की वजह से ट्रोलिंग की मार झेलते देखा जा चुका है। साथ ही उनपर ट्रांसफॉर्मेशन का भी आरोप लग चुका है। वहीं, गौरी खान ने इन सभी ट्रोलिंग का करारा जवाब देते हुए अक्सर अपनी लाडली का बचाव किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed