बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। इसलिए अक्सर कई बार उनके निजी जिंदगी की बातें भी तेजी से लाइमलाइट में आ जाती हैं। यहां तक कि कई स्टार किड्स हैं, जो बेहद छोटे हैं लेकिन सितारों की तरह सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि ऐसे भी स्टार्स हैं जो अपने बच्चों को चकाचौंध की इस दुनिया से दूर रखना चाहते हैं, कम से कम तब तक, जब तक कि वह यह सारी चीजें समझने के लायक हो जाएं। जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अब तक फैंस को नहीं करवाया है अपने बच्चों का दीदार।
Star Kids: फैंस को नहीं हुआ है इन स्टार किड्स का दीदार, एक ने तो 2015 से बेटी को रखा है कैमरे की नजर से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। उनकी बेटी एक साल की हो चुकी है लेकिन विराट कोहली और अनुष्का दोनों ही अपनी बेटी को हमेशा कैमरे की नजरों से बचाकर रखते हैं। एक बार उनकी बेटी की तस्वीर वायरल भी हो गई थी, जिसके बाद कपल ने अपील की थी कि उनकी बेटी का फोटो किसी भी तरह शेयर न किया जाए।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस सेरोगेसी के जरिए इसी साल माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'मालती मैरी' रखा है और अक्सर वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
अभिनेत्री सोनम कपूर ने इसी साल 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद सोनम और आनंद आहूजा ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी हालांकि कपल ने अभी तक अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया है।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
अभिनेत्री रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा साल 2015 में माता-पिता बने थे। रानी अपनी बेटी को अभी तक कैमरे की नजरों से हमेशा दूर रखती हैं। हालांकि उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन एक्ट्रेस खुद अभी तक अपनी बेटी को मीडिया या लोगों के सामने नहीं लेकर आई हैं।