{"_id":"64789ef8f9ccc3e21802ed94","slug":"these-bollywood-stars-who-face-insult-because-of-son-from-sunil-dutt-to-shakti-kapoor-2023-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs: बॉलीवुड स्टार्स जो बच्चों की वजह से हुए शर्मसार, किसी पर रेप तो किसी पर ड्रग्स लेने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Celebs: बॉलीवुड स्टार्स जो बच्चों की वजह से हुए शर्मसार, किसी पर रेप तो किसी पर ड्रग्स लेने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:23 PM IST
सार
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं, जिन्हें अपने बच्चों की वजह से शर्मसार होना पड़ गया। किसी पर रेप का आरोप लगा तो किसी को ड्रग्स लेने के आरोप में जेल की सजा काटनी पड़ी।
विज्ञापन
1 of 6
शोहरत पर दाग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड स्टार्स का हर रंग निराला है। जहां ये सितारे अपनी फिल्मों, सोशल एक्टिविटी और अवॉर्ड को कमाकर देश सहित विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ सितारे अपनी एक गलती को लेकर ट्रोल्स का भी शिकार होते देखे जाते रहे हैं। कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी रही हैं, जिनकी उनके बच्चों की वजह से जमकर फजीहत हुई है। इन स्टार्स के बच्चों ने कुछ ऐसा काम किया, जिससे उन्हें सबके सामने शर्मसार होना पड़ गया। इतना ही नहीं कुछ को तो जेल तक की हवा खानी पड़ गई। इस लिस्ट में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर से लेकर सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त तक शामिल हैं।
2 of 6
शक्ति कपूर-सिद्धांत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर विलेन और कॉमेडी के महारथी शक्ति कपूर को भी अपने बेटे सिद्धांत कपूर की वजह से ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा था। सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसकी वजह से कपूर परिवार की खूब फजीहत हुई। साथ ही बेटे के कारण शक्ति को पुलिस स्टेशन तक के चक्कर लगाने पड़ गए थे। सिद्धांत पर आरोप था कि वह बेंगलुरु के होटल में एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाए गए थे।
3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती-महाअक्षय
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सहित तेलुगु, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके मिथुन चक्रवर्ती को भी बेटे की वजह से शर्मसार होना पड़ा था। मिथुन दा के बेटे महाअक्षय पर रेप का आरोप लगा था। एक महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में महाअक्षय के खिलाफ जबरन रेप और अबॉर्शन जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की मानें तो, इस आरोप के कारण महाअक्षय की शादी तक रद्द करनी पड़ गई थी।
फिरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी थीं। वहीं, उन्हें वर्ष 2001 में बेटे फरदीन खान के कारण काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं। फरदीन पर कोकीन के सेवन का आरोप लगा था, साथ ही नशे का सामान रखने के कारण पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार तक किया था। इतना ही नहीं फरदीन को रिहैब सेंटर तक में रखा जा चुका है। इस दौरान एक्टर का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था।
बेटे की वजह से शर्मसार होने वाली मशहूर हस्तियों में एक नाम डायरेक्टर राजकुमार कोहली का भी है। वर्ष 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सूचना मिलने पर अरमान कोहली के जुहू स्थित घर पर छापा मारा था। इस दौरान टीम ने 1.2 ग्राम कोकीन बरामद की थी। इस कार्रवाई के बाद एक्टर को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं, वर्ष 2022 में एक लाख रुपए के बॉन्ड पर अरमान कोहली को जमानत मिल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।