बॉलीवुड में बहुत से सितारे हैं जिनके लाखों की संख्या में फैंस हैं। इन कलाकारों की फिल्मों का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यही वजह है कि इन स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं। हालांकि इनमें से कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्हें डेब्यू फिल्म में सफलता हासिल नहीं हो सकी थी, लेकिन मौजूदा समय में वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...
Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों ने फ्लॉप फिल्म से की थी करियर की शुरुआत, फिर लगा दी हिट मूवीज की लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान की डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का नाम 'बीवी हो तो ऐसी' था। दर्शकों को यह फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।
Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर ने बताई थिएटर्स में दर्शकों के घटने की वजह, बोले- रीमेक बनाने बंद करने चाहिए
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकार हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देकर उन्होंने सुपरस्टार का तमगा हासिल किया है। हालांकि फिल्मों में उनकी शुरुआत भी फीकी ही रही थी। अक्षय ने 'सौगंध' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Doli Saja Ke Rakhna: खेसारी लाल यादव-आम्रपाली की फिल्म का होगा डिजिटल प्रीमियर, इस दिन यूट्यूब पर होगी रिलीज
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है। अपने 50 साल से अधिक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी अमिताभ बच्चन एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। हालांकि शुरुआत में वह इंडस्ट्री में फ्लॉप साबित हुए थे। उनकी फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' लोगों ने नापसंद कर दी थी।
Photos Of The Day: निया शर्मा ने हॉटनेस से उड़ाए होश और अवनीत का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। हाल ही में वह 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। रणबीर ने 'सांवरिया' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी।
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे एक्टर