बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। अपने फैंस के दिलों में भी इन्होंने अपनी खास जगह बना रखी है। फैंस और स्टार का रिश्ता बेहद खास होता है। फैंस अपने चहेते स्टार के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इनकी दीवानगी के किस्से बहुत देखने और सुनने को मिलते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से साउथ के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी फैंस भगवान की तरह पूजा करते हैं और उनके नाम के मंदिर तक बनवा रखे हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...
South Actress: फैंस की दीवानगी! साउथ के इन सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं फैंस, हो चुका दुग्ध अभिषेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:13 PM IST
सार
South Actress: फैन की दीवानगी! साउथ के इन सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं फैंस, हो चुका दुग्ध अभिषेक
विज्ञापन