{"_id":"60822b94d9a1ce2aa75dfbcb","slug":"these-famous-bollywood-stars-marriage-broke-in-few-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूटे रिश्ते: कम समय में ही टूट गई बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टूटे रिश्ते: कम समय में ही टूट गई बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गलियारों से अक्सर सितारों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी शादी को लंबे समय तक बनाए रखा जबकि इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिनका शादी का बंधन कुछ ही समय में टूट गया। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बता रहे हैं।
2 of 7
किशोर कुमार-योगिता बाली
- फोटो : सोशल मीडिया
बेहतरीन प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार ने योगिता बाली से तीसरी शादी की थी जो कि लंबे समय तक नहीं टिक पाई। दो साल में ही इनका तलाक हो गया था जिसके बाद किशोर दा ने लीना चंद्रावरकर से चौथी शादी की थी।
3 of 7
करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। इससे पहले वह दो शादियां कर चुके थे। करण की पहली शादी 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। इन दोनों की शादी महज 10 महीने चली। शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सारा खान-अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल 'बिदाई' से सारा खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। सारा 'बिग बॉस' सीजन चार में आई थीं। इस शो के दौरान ही सारा ने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि शादी के दो महीने बाद ही इन दोनों ने तलाक ले लिया था। खबरों की मानें तो बिग बॉस शो के मेकर्स ने इन दोनों को शो में शादी करने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। हालांकि चैनल ने खबरों को झूठा बताया था और इसे इन दोनों का निजी फैसला।
विज्ञापन
5 of 7
मनीषा कोइराला- सम्राट दहल
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी की थी। लेकिन मनीषा और सम्राट का रिश्ता एक साल के अंदर ही बिगड़ गया और 2 सालों में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।