सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है। यह फिल्म महज तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म को लोगों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन फिल्म ने 40 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी बेल्ट में पहले दिन गदर मचा दिया था।
Highest Opener: हिंदी पट्टी में इन फिल्मों को मिली बंपर ओपनिंग, लिस्ट में शाहरुख-आमिर की मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह थी कि जब यह बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो इसे देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 57 करोड रुपए की कमाई की थी।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 है। पहले भाग के जबर्दस्त सफलता के बाद फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म जब रिलीज हुई तब दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े। हिंदी पट्टी में इस फिल्म ने पहले दिन 53.95 करोड़ का बिजनेस किया था।
ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में वॉर का नाम भी शामिल है। ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पहले ही दिन में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। सिद्धार्थ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 53 करोड से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया था।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे मौजूद थे। यह पहला मौका था जब ये दो बड़े स्टार्स एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे थे। यही वजह थी कि दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हो सकी थी।