{"_id":"5891a4a74f1c1b313de828e8","slug":"these-films-proved-fatal-for-jeetendra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र भी होते सुपरस्टार अगर ना करते ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जितेंद्र भी होते सुपरस्टार अगर ना करते ये फिल्में
Thu, 02 Feb 2017 10:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपने डांसिंग स्टाइल की वजह से अलग ही पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में पांच दशकों से हैं और इस दौरान लीड हीरो के तौर पर उन्होंने करीब 200 फिल्में कीं जिनमें कई हिट रहीं तो कई ब्लॉकबस्टर। हालांकि उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाईं और बुरी तरह पिट गईं। और तो और इन फिल्मों के नाम भी बड़े अजीब थे।
अपनी इन फिल्मों का नाम तक याद नहीं रखना चाहेंगे जीतेंद्र
2 of 11
1967 में एक फिल्म आई 'गुनाहों का देवता'। इस फिल्म में जितेंद्र के साथ जयश्री लीड रोल में थीं और ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। इसी साल आई उनकी दूसरी फिल्म 'बूंद जो बन गए मोती' भी कुछ खास नहीं चली। आमतौर पर शांताराम की ज्यादातर फिल्में सफल रहीं लेकिन उनकी ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि इसमें जितेंद्र और मुमताज की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया।
अपनी इन फिल्मों का नाम तक याद नहीं रखना चाहेंगे जीतेंद्र
3 of 11
1968 में एक फिल्म आई 'सुहाग रात'। इस फिल्म में जितेंद्र ने एक ऐसे फ्लाइट लेफ्टिनेंट का किरदार निभाया जो लड़ाई छिड़ने के बाद ही शादी की पहली रात ही जंग लड़ने पहुंच जाता है। शादी की पहली रात के इर्द-गिर्द बनाई गई इस फिल्म में जितेंद्र के साथ एक्ट्रेस राजश्री मुख्य किरदार में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी इन फिल्मों का नाम तक याद नहीं रखना चाहेंगे जीतेंद्र
4 of 11
1960 से 70 के दौर में जितेंद्र ने तकरीबन 25 फिल्में कीं जिनमें कई सफल रहीं, लेकिन कुछ बुरी तरह फ्लॉप भी रहीं। इनमें 'औलाद', 'दो भाई', 'बड़ी दीदी', 'अनमोल मोती' और 'हिम्मत' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
अपनी इन फिल्मों का नाम तक याद नहीं रखना चाहेंगे जीतेंद्र
5 of 11
अपने करियर में जितेंद्र ने हर तरह के किरदार निभाए, रोमांटिक हीरो से लेकर गंभीर यहां तक कि बुजुर्ग का किरदार भी निभाया और हर किरदार में उन्हें पसंद भी किया गया। लेकिन फिल्मों के चुनाव में वो कई बार गच्चा खा गए। यही वजह रही कि 1971 से 75 के दौरान भी उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। 'बिखरे मोती', 'कठपुतली', 'अनोखी अदा', 'गरम मसाला', 'आखिरी दांव' और 'रानी और लालपरी' जीतेंद्र की ऐसी फिल्में रहीं जो दर्शकों को रास नहीं आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।