सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों को देख लोग जोड़ लेते हैं हाथ, देवियों का किरदार निभाकर हुईं हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
These Gorgeous TV Actresses Played Devi Character On TV Mouni Roy And Gracy Singh Also In The List
पूजा शर्मा, ग्रेसी सिंह और मौनी रॉय

आज से नवरात्रि शुरू हो चुकी है और हम आज से लेकर नौ दिनों तक मां दुर्गा की अराधना करते हैं। मां दुर्गा के सभी रूप निराले हैं और इन रूपों को कई टीवी धारावाहिकों में भी दिखाया गया है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने देवियों के किरदार को निभाकर सुर्खियां बटोरी है। इतना ही नहीं इन किरदारों से ही उन्हें घर-घर पहचान भी मिल गई। देवियों के इन किरदारों में एक्ट्रेसेस को देखकर उन्हें असल में भी देवी ही मानने लगे थे। कुछ एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा भी हुआ है कि लोग उन्हें देखकर हाथ जोड़ लेते थे। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने देवियों के किरदार को निभाकर अलग पहचान बनाई।

Trending Videos
These Gorgeous TV Actresses Played Devi Character On TV Mouni Roy And Gracy Singh Also In The List
ग्रेसी सिंह

ग्रेसी सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का लेंगे। अभिनेत्री ने साल 2015 में धार्मिक धारावाहिक 'संतोषी मां' में मां संतोषी का किरदार निभाया था। इस सीरियल में लोगों ने अभिनेत्री की एक्टिंग को तो पसंद किया ही, इन्हें देखकर लोग हाथ जोड़ लेते थे। ग्रेसी सिंह को लोग सच में देवी मानने लगे थे। इसके अलावा ग्रेसी सिंह लगान और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Gorgeous TV Actresses Played Devi Character On TV Mouni Roy And Gracy Singh Also In The List
मौनी रॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मौनी राय

महादेव की सती याद ही होंगी आप को। सती का किरदार निभाकर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी अलग पहचान बना ली थी। पौराणिक धारावाहिक 'देवों के देव-महादेव' में मौनी ने देवी सती का किरदार निभाया था। अपनी खूबसूरती, सादगी और शानदार अभिनय से मौनी राय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब मौनी फिल्मों में काम कर रही हैं।

These Gorgeous TV Actresses Played Devi Character On TV Mouni Roy And Gracy Singh Also In The List
सोनारिका भदौरिया

सोनारिका भदौरिया

धारावाहिक देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस धारावाहिक से सोनारिका को घर-घर में पहचान मिल गई थी। सिर्फ यही नहीं लोग उन्हें असल में मां दुर्गा मानने लगे थे।

विज्ञापन
These Gorgeous TV Actresses Played Devi Character On TV Mouni Roy And Gracy Singh Also In The List
पूजा शर्मा

पूजा शर्मा

एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने पहले महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर तारीफे बटोरी थीं और फिर उन्होंने मां काली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। साल 2017 में स्टार प्लस के धार्मिक धारावाहिक महाकाली अंत ही आरम्भ में पूजा शर्मा ने सती, पार्वती और महाकाली की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed