{"_id":"6103af248ebc3e587b5f19a8","slug":"these-kids-became-social-media-sensation-including-baspan-ka-pyar-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया स्टार: 'बसपन का प्यार' वाला बच्चा ही नहीं, ये बच्चे भी रातों-रात हुए मशहूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया स्टार: 'बसपन का प्यार' वाला बच्चा ही नहीं, ये बच्चे भी रातों-रात हुए मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सहदेव दिर्दो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों मोबाइल फोन मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है और उसपर सोशल मीडिया। आए दिन एक से एक वीडियोज देखने को मिलती हैं। आलम ये है कि कई वीडियोज तो ट्रेंड में आ ही जाती हैं साथ ही उसमें दिख रहे कलाकार भी रातों रात मशहूर हो जाते हैं। इन दिनों 'जाने मेरी जानेमन, भूल नहीं जाना, मेरा बसपन (बचपन) का प्यार' काफी ट्रेंड में है। ना जाने कितने लोग इसको लेकर अलग अलग अंदाज में रील्स बना चुके हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी इस वीडियो से काफी प्रभावित हैं। यहां तक कि इस गाने ने अनुष्का शर्मा की नींद भी उड़ा दी है। इस गाने के साथ साथ वीडियो में दिख रहा बच्चा भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, सिर्फ बसपन का प्यार वाला बच्चा ही नहीं बल्कि इसके अलावा और भी बच्चे हैं जो अपनी वीडियोज के जरिये रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं।
'जाने मेरी जानेमन' गाने वाले लड़के का नाम सहदेव दिर्दो है और उसने गाना इस प्रकार गाया है कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और सभी की जुबान पर चढ़ गया है। सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है और यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।
हाल ही में मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्हीं की तरह वेटलिंफ्टिंग करते हुए एक बच्ची ने वीडियो शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ था। बाद में यह बच्ची मेडल जीतने की खुशी भी मनाती है।
— sathish sivalingam weightlifter (@imsathisholy) July 26, 2021
3 of 7
पढ़ाई की कुर्बानी देने को तैयार बच्चे
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले एक और वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दो बच्चे कोरोना से लड़ने के लिए अपनी पढ़ाई की कुर्बानी देने को तैयार थे। वो कहते हैं मोदी जी हम सात साल तक भी स्कूल बंद करना पड़े तो हम तैयार हैं।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) June 4, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बेबी अनुश्रुत
- फोटो : सोशल मीडिया
बेबी अनुश्रुत का बाल कटवाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें वो बार्बर को बाल काटने के लिए धमकाते हुए बहुत ही क्यूट लग रहा था। लोग इस वीडियो के भी दीवाने हो गए थे।
कुछ समय पहले टुरू लब करके काफी मीम्स वायरल हुए थे। एक लड़के ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के लास्ट में उसने Turu Lob बोला था, जिसका मतलब सच्चा प्यार है उसका ये कहना लोगों को इतना पसंद आया कि ये देखते ही लोगों का मनपसंद मीम बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।