अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म की स्टारकास्ट इसे हिट बनाने के लिए प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच हाल ही में फिल्म को लेकर एक बुरी खबर भी सुनने को मिली। अक्षय कुमार की इस फिल्म को कुवैत और ओमान में बैन कर दिया गया है। हालांकि ऐसा किस वजह से हुआ है इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को कुवैत में बैन किया गया हो। इससे पहले भी कई फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया है। आइए देखते हैं ये रिपोर्ट...
Banned Film: 'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों पर भी लग चुका है कुवैत में बैन, लिस्ट में कई सुपरटहिट फिल्में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार विजय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बीस्ट कुवैत में प्रतिबंध झेल चुकी है। फिल्म में विजय एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आए थे जो किसी वजह से अपनी नौकरी छोड़ देते हैं। बीस्ट में विजय आतंकियों से लड़ते नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पाकिस्तान और आतंकवाद को दिखाए जाने की वजह से इसे कुवैत में बैन कर दिया गया था। बता दें कि कमजोर कहानी की वजह से फिल्म भारत में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।
इस लिस्ट में अक्षय कुमार की एक और फिल्म बेलबॉटम का नाम भी शामिल है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई इस फिल्म पर कई देशों ने प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें कुवैत भी शामिल था। इन देशों का मानना था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है।
दलकीर सलमान की फिल्म कुरूप पर कुवैत बैन लगा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक अपराधी को फरार होकर कुवैत में शरण लेते हुए दिखाया गया था जिसकी वजह से इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस फिल्म को भारत में खूब पसंद किया गया था लोगों ने दलकीर की एक्टिंग के साथ कहानी की भी तारीफ की थी।
विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म द डर्टी पिक्चर के प्रदर्शन पर भी कुवैत में रोक लग चुकी है। सिल्क स्मिता की कहानी पर बनी इस फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड सीन थे जिसकी वजह से इसे कुवैत में बैन लगा दिया गया था। इस देश का मानना था कि फिल्म में दिखाए गए कुछ सीन उनके दर्शकों के लिए ठीक नहीं हैं।