फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: एक्ट्रेस के बिना भी इन फिल्मों ने गाड़े कामयाबी के झंडे, लोगों ने खूब किया पसंद

Wed, 16 Aug 2023 12:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 16 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
These Movies Become Hit Without any Actress OMG Oh My God Taare Zameen Par Dhamaal A Wednesday
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारतीय फिल्मों के पटकथा लेखक जब भी कोई कहानी गढ़ते हैं तो उनके जहन में सबसे पहले नायक नायिका आते हैं। आमतौर पर हर फिल्मों में एक्ट्रेस की अहम भूमिका होती है। बिना हीरोइन के हर फिल्म को अधूरा माना जाता है। हालांकि, बहुत सी ऐसी फिल्में भी हैं जो बिना एक्ट्रेस के लोगों को काफी पसंद आई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।


Sunny Deol: इंदौर में सनी देओल की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, अभिनेता ने जताया आभार

These Movies Become Hit Without any Actress OMG Oh My God Taare Zameen Par Dhamaal A Wednesday
ओह माय गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
ओह माय गॉड

इस लिस्ट में पहला नंबर ओ माय गॉड फिल्म का आता है। फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में कोई भी लीड एक्ट्रेस नहीं थी फिर भी दमदार कहानी की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

These Movies Become Hit Without any Actress OMG Oh My God Taare Zameen Par Dhamaal A Wednesday
तारे जमीन पर में आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तारे जमीन पर

आमिर खान की शानदार फिल्मों में तारे जमीन पर का नाम भी शामिल किया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। फिल्में आमिर के साथ दर्शील सफारी मुख्य भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म में कोई भी लीड एक्ट्रेस नजर नहीं आई थी। फिर भी यह फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Become Hit Without any Actress OMG Oh My God Taare Zameen Par Dhamaal A Wednesday
धमाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धमाल

बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में धमाल का नाम भी शुमार होता है। इस फिल्म में कई दिग्गज सितारे मौजूद थे। हालांकि, उनके ऑपोजिट कोई भी एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया गया था। इस फिल्म ने लोगों को खूब गुदगुदाया और बॉक्स ऑफिस पर भी यह सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
These Movies Become Hit Without any Actress OMG Oh My God Taare Zameen Par Dhamaal A Wednesday
अ वेडनेस डे - फोटो : सोशल मीडिया
अ वेडनेस डे

नसीरुद्दीन शाह अनुपम खेर की यह फिल्म अपने दमदार कहानी की वजह से जानी जाती है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। शानदार पटकथा और संवाद की वजह से फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में किसी भी लीड अभिनेत्री को शामिल नहीं किया गया था। फिर भी यह फिल्म  लोगों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही थी।
Actress: पति को छोड़ बॉयफ्रेंड संग रहीं ये एक्ट्रेस, किसी ने चुना छोटा साथी तो किसी को हमउम्र से हुआ प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed