फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flop Films: 100 करोड़ की कमाई के बाद भी फ्लॉप हुईं ये फिल्में, लिस्ट में कई सुपरस्टार्स की मूवीज शामिल

Sat, 26 Aug 2023 11:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
These Movies Get Flop On Box Office Even After Earning Of 100 Crore 83 Radhe Shyam thugs of hindostan
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

किसी समय फिल्मों की 100 करोड़ की कमाई होने पर इसे सुपरहिट करार दे दिया जाता था। हालांकि, वक्त के साथ हिट और फ्लॉप का यह पैमाने अब पूरी तरह से बदल चुका है। मौजूदा समय में निर्माता बड़े बजट की फिल्म बनाने में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। ऐसे में 100 करोड़ की कमाई के बाद भी फिल्म के हिट होने की गारंटी नहीं रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन्हें फ्लॉप घोषित कर दिया गया।


Geetanjali Mishra: सबसे पहले मैं महादेव को राखी बांधती हूं, जीवन में मां से बड़ा रक्षक दूसरा कोई नहीं

These Movies Get Flop On Box Office Even After Earning Of 100 Crore 83 Radhe Shyam thugs of hindostan
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की यह फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। आमतौर पर इस त्यौहार पर रिलीज हुई सलमान खान की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है लेकिन किसी का भाई किसी की जान लोगों को खास पसंद नहीं आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह 110 करोड़ का कारोबार किया। बड़ा बजट होने के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

These Movies Get Flop On Box Office Even After Earning Of 100 Crore 83 Radhe Shyam thugs of hindostan
83 - फोटो : सोशल मीडिया
83

रणवीर सिंह की फिल्म 83 कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघर के दोबारा खुलने के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 260 करोड़ था, लेकिन यह 106 करोड रुपए का ही कलेक्शन कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Get Flop On Box Office Even After Earning Of 100 Crore 83 Radhe Shyam thugs of hindostan
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - फोटो : social media
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी थीं, लेकिन यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। 50 करोड़ से अधिक की ओपनिंग के बाद भी यह फिल्म बहुत मुश्किल से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकी। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया था।

विज्ञापन
These Movies Get Flop On Box Office Even After Earning Of 100 Crore 83 Radhe Shyam thugs of hindostan
फिल्म-राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया
राधेश्याम

इस लिस्ट में पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम का नाम भी शामिल है। बाहुबली के बाद इस फिल्म को बड़े बजट में तैयार किया गया था। हालांकि, दर्शकों ने रिलीज के बाद इसे खारिज कर दिया। साउथ और हिंदी भाषा मिलाकर भले ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे सबसे बड़ी फ्लॉप करार दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed