साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को लंबे समय से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की इस फिल्म का इंतजार था। इस फिल्म को लेकर लोगों की बेताबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज नौ घंटे में ही यूट्यूब पर इसे एक करोड़ 20 लाख बार देखा जा चुका है। 'विक्रम वेधा' से गायत्री और पुष्कार बतौर निर्देशक बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। बॉलीवुड में उनकी शुरुआत कैसी रही यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आज हम आपको कुछ ऐसे डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनसे पहले अपनी किसमत बॉलीवुड में आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं कि उनकी हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया?
Vikram Vedha: पुष्कर-गायत्री से पहले साउथ के इन निर्देशकों ने आजमाई बॉलीवुड में किस्मत, कोई रहा हिट तो कोई फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में एंट्री से पहले संदीप साउथ में अर्जुन रेड्डी जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके थे। हिंदी फिल्मों में बतौर डायरेक्टर डेब्यू के लिए उन्होंने अपनी इसी साउथ फिल्म को चुना और इसका रीमेक कबीर सिंह बनाया। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और हिंदी पट्टी में संदीप रेड्डी वांगा का नाम रातोंरात चर्चा में आ गया। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह ने 278.24 करोड़ का कलेक्शन किया था।
47 साल के एआर मुरुगदास साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों में उनकी गिनती होती है। साउथ के अलावा मुरुगदास बॉलीवुड की फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं। हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू बहुत शानदार रहा था। उन्होंने साल 2008 में आमिर खान के साथ मिलकर फिल्म 'गजनी' बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने कुल 114 करोड़ का कलेक्शन किया था।
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में पुरी जगन्नाथ एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। महेश बाबू की फिल्म 'पोकरी' की वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। हालांकि बॉलीवुड में उनका सफर अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने तुषार कपूर अभिनीत फिल्म 'शर्त द चैलेंज' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और 'लाइगर' बनाई। इन दोनों फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया।
गौतम को साउथ की फिल्म जर्सी के लिए जाना जाता है। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। हालांकि जब उन्होंने इसका हिंदी में रीमेक बनाया तो यह बुरी तरह फ्लॉप रही। लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया।