फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars: अपनी को-स्टार्स पर दिल हार बैठे साउथ के ये सितारे, बना लिया जीवनसाथी

Thu, 19 Jan 2023 03:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Jan 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
These South Stars Married To Their Co Actress From Nagarjuna Amala To Surya Jyothika Mahesh Babu Namrata
अपनी को-स्टार्स पर दिल हार बैठे साउथ के ये सितारे, - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में कहानी की मांग के मुताबिक हीरो-हीरोइन के बीच प्रेम कहानी दिखाई जाती है। रोमांस का तड़का लगाया जाता है, शादी और उनकी फैमिली लाइफ दिखाई जाती है। फिल्म खत्म होते ही दोनों अपनी-अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त हो जाते हैं। मगर, कुछ स्टार्स की जिंदगी यहां से एक नया मोड़ लेती है। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़िया हैं, जिनकी सेट पर हुई मुलाकात दोस्ती और प्यार में बदल गई और आगे चलकर इन्होंने शादी की। काजोल-अजय देवगन, ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर तमाम सितारे इस फेररिस्त में शामिल हैं। मगर, यह सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है। साउथ में भी कई ऐसी सुपरहिट जोड़िया हैं, जो रील लाइफ से रियल लाइफ में बदल गईं। आइए जानते हैं...

These South Stars Married To Their Co Actress From Nagarjuna Amala To Surya Jyothika Mahesh Babu Namrata
नागार्जुन-अमला अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

नागार्जुन-अमला अक्किनेनी
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और उनकी पत्नी अमला की लव स्टोरी भी फिल्म के सेट पर शुरू हुई। नागार्जुन ने अपनी को-स्टार एक्ट्रेस अमला से 1992 में शादी की थी। दोनों ने फिल्म 'किराई दादा' (1987), 'शिवा' (1989) और 'निर्णयाम' (1991) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बता दें कि अमला एक्टर नागार्जुन की दूसरी पत्नी हैं।

These South Stars Married To Their Co Actress From Nagarjuna Amala To Surya Jyothika Mahesh Babu Namrata
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की भी अपनी पहचान है। दोनों वर्ष 2005 में विवाह बंधन में बंधे। मिस इंडिया रहीं नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की मुलाकात वर्ष 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी। पांच साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
Rakhi Sawant Arrested: शर्लिन चोपड़ा मामले में गिरफ्तार हुईं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
These South Stars Married To Their Co Actress From Nagarjuna Amala To Surya Jyothika Mahesh Babu Namrata
अभिनेता अजीत-एक्ट्रेस शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अजीत-एक्ट्रेस शालिनी
साउथ फिल्मों में निगेटिव भूमिका यानी विलेन बनने वाले अभिनेता अजीत ने भी अपनी को-स्टार एक्ट्रेस शालिनी से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी 1999 में फिल्म 'अमर्कलम' के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक साल डेट करने के बाद साल 2000 में शादी कर ली।
Deepika Padukone: फिल्म फ्लॉप होने की गारंटी है दीपिका का आइटम गाना, एटली भी ‘जवान’ को लेकर अभी से अलर्ट

विज्ञापन
These South Stars Married To Their Co Actress From Nagarjuna Amala To Surya Jyothika Mahesh Babu Namrata
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या-ज्योतिका
सूर्या और ज्योतिका ने वर्ष 1999 में आई फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' में साथ काम किया था। इसके बाद 'उयिरिले क्लान्ततु' (2000), 'सिल्लउनु ओरू काधल' (2006), 'काका काका' (2003), 'मायावी' (2005), 'जून आर' (2006), 'पेराजहागन' (2004) जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूजे के करीब आए। इसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया।
Kartik Aaryan: शाहिद कपूर के घर में किराएदार बनेंगे कार्तिक आर्यन! हर महीने देंगे इतने लाख किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed