{"_id":"63c906cff7b749243064ca95","slug":"pathaan-advance-booking-started-record-breaking-earnings-in-few-hours-shahrukh-khan-deepika-padukone-film-2023-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathaan Advance Booking: शुरू हो गई 'पठान' की एडवांस बुकिंग, कुछ ही घंटों में तीन करोड़ का आंकड़ा पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan Advance Booking: शुरू हो गई 'पठान' की एडवांस बुकिंग, कुछ ही घंटों में तीन करोड़ का आंकड़ा पार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 19 Jan 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर खूब चर्चा में हैं। शाहरुख और दीपिका इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर आस्क एसआरके सेशन चला चुके हैं। इस फिल्म का ट्रेलर, टीजर और गाने भी खूब पसंद किए गए हैं। हालांकि बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर जमकर बवाल हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं गुजरात में तो बजरंग दल के लोगों ने ये तक कह दिया है कि फिल्म को थियेटर में रिलीज नहीं होने देंगे। हालांकि इन सबके बीच अब पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
2 of 4
पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म पठान का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पठान के टिकटों की एडवांस बुकिंग का भी फैंस को इंतजार है। बता दें कि यशराज के बैनर तले बनी फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि इस फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग भारत में 20 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन यब आज से ही शुरू हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इस एडवांस बुकिंग में आईमैक्स, 4डीएक्स, 2डी के टिकट शामिल हैं। ऐसे में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर' जैसी फिल्मों के बाद फैंस यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की इस चौथी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। एडवांस बुकिंग में शुरुआती घंटों में फिल्म का रिकॉर्ड देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग ले सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई में कुछ शो पहले ही बिक चुके हैं। बॉयकॉट ट्रेंड के बावजूद, पठान एडवांस बुकिंग बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि पठान ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी एडवांस बुकिंग में खूब कमाई की है। बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यशराज फिल्म्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।