सब्सक्राइब करें

Rajshri Deshpande: 'ट्रायल बाई फायर' के लिए राजश्री को बढ़ाना पड़ा वजन, बोलीं- हाथ से काम नहीं जाना चाहिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Jan 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
Trial By Fire Fame Rajshri Deshpande Gained 16 Kg Weight Actress Body Transformation Will Leave You In Shock
Rajshri Deshpande - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ट्रायल बाई फायर' को लेकर चर्चा में हैं। उपहार सिनेमा कांड पर बनी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें राजश्री देशपांडे ने उम्दा अभिनय किया है। सीरीज की तो हर जगह तारीफ हो ही रही है, साथ ही राजश्री के अभिनय को भी लोग खूब सराह रहे हैं। बता दें कि राजश्री ने इस सीरीज के लिए अपने शरीर में काफी बदलाव किए हैं। इसके लिए उन्होंने करीब 16 किलो वजन बढ़ाया है। आखिर उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा, हाल ही में एक मीडिया संस्थान के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान राजश्री ने इस बात से पर्दा उठाया।

Trial By Fire Fame Rajshri Deshpande Gained 16 Kg Weight Actress Body Transformation Will Leave You In Shock
Trial By Fire - फोटो : सोशल मीडिया

'ट्रायल बाई फायर' एक वास्तविक घटना पर आधारित सीरीज है। गौरतलब है कि 1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। फायर सेफ्टी न होने की वजह से लोगों को बचाना नामुमकिन हो गया था। इसी हादसे में दो बच्चों की भी मौत हो गई थी, जिनके माता-पिता नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति ने न्याय पाने के लिए 20 साल कोर्ट के चक्कर काटे। राजश्री देशपांडे और अभय देओल ने सीरीज में उन्हीं माता-पिता का रोल अदा किया है। 

Trial By Fire Fame Rajshri Deshpande Gained 16 Kg Weight Actress Body Transformation Will Leave You In Shock
Trial By Fire - फोटो : सोशल मीडिया

राजश्री के मुताबिक इस सीरीज की शूटिंग शुरू करने के दौरान उनका वजन करीब 50 किलो था। सीरीज में अपने किरदार के लिए उन्होंने काफी तैयारी की। राजश्री का कहना है कि वह इस सीरीज में राजश्री नहीं बन सकती थीं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं राजश्री बने रहकर नीलम का किरदार अदा करती तो यह किरदार के साथ न्याय नहीं होता। मुझे नीलम का किरदार अदा करना है तो मुझे नीलन की तरह ही सोचना होगा। मैं ऐसा किरदार निभा रही थी, जिसने 20 वर्ष एक लड़ाई लड़ी है। राजश्री का कहना है कि उन्होंने एक ऐसा किरदार अदा किया, जो काफी मजबूत है। यह उनके लिए गर्व की बात रही। 
Female Lead Films 2023: इन 10 फिल्मों से तय होगी बॉलीवुड हीरोइनों की तकदीर, कंगना रणौत की दो फिल्में कतार में

विज्ञापन
विज्ञापन
Trial By Fire Fame Rajshri Deshpande Gained 16 Kg Weight Actress Body Transformation Will Leave You In Shock
Trial By Fire - फोटो : सोशल मीडिया

राजश्री के मुताबिक, 'नीलम की जिंदगी में 20 वर्षों में सिर्फ चैलेंजेस ही रहे। मैंने जब इस शो की शुरुआत की थी तब मेरा वजन 50 किलो था। शूटिंग खत्म होते-होते मैं 66 किलो की हो चुकी थी। मुझे वजन बढ़ाना पड़ा, क्योंकि मुझे इस किरदार को एक अलग तरीके से दिखाना था। उसमें 20 साल की यात्रा है। जब आपकी उम्र बढ़ती है, तो आप में फिजिकली भी बहुत बदलाव आते हैं। वो बदलाव दिखाने जरूरी थे।' इंटरव्यू के दौरान राजश्री ने कहा, 'हम लोग एक सिलसिलेवार तरीके से शूट कर रहे थे। मुझे सीरीज के शुरुआत में ही थोड़े बढ़े वजन के साथ दिखना था। मेरे पास टाइम कम था। मैंने बहुत अनहेल्दी तरीके से वजन बढ़ाया, जो कि सही नहीं है। लेकिन क्या करें। काम मिल गया, तो जाना नहीं चाहिए हाथ से। इतना तैयार हो जाओ कि डायरेक्टर कहें हां यही तो है मेरी नीलम। मौका ही नहीं दें कि मुझे निकाल दें काम से। मैं इस तरह की इंसान हूं।'
Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जो फिल्म को बना सकती हैं सुपरहिट

विज्ञापन
Trial By Fire Fame Rajshri Deshpande Gained 16 Kg Weight Actress Body Transformation Will Leave You In Shock
सेक्रेड गेम्स के दृश्य में राजश्री देशपांडे - फोटो : Twitter

राजश्री का कहना है कि उन्हें इस तरह का किरदार अदा करने को मिला, वह इसके लिए शुक्रगुजार है। उन्होने आगे बताया कि 'मैं इस शो की रिलीज से पहले नीलम कृष्णमूर्ती से दिल्ली में मिली थी। उनकी सहमति मेरे लिए बहुत जरूरी थी। जब वो मुझसे मिलीं, तो उन्होंने मुझे गले लगा लिया और कहा कि तुमने मुझे ढूंढ लिया है। उन्हें हमारा शो बहुत अच्छा लगा। वो मेरे लिए रियल लाइफ हीरोज हैं।' बता दें कि राजश्री 'ट्रायल बाई फायर' के अलावा 'एंग्री इंडियन गॉडेस', 'सेक्सी दुर्गा', 'सेक्रेड गेम्स' जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं।
Rakhi Sawant Arrested: शर्लिन चोपड़ा मामले में गिरफ्तार हुईं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed