फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Overacting: ओवरएक्टिंग में इन सितारों को है महारत हासिल, दर्शक भी सीन देखकर पकड़ चुके हैं माथा

Thu, 06 Jul 2023 05:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 06 Jul 2023 05:49 PM IST
सार

बॉलीवुड के इन सितारों पर ओवरएक्टिंग का आरोप लग चुका है। साथ ही दर्शक इन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुना चुके हैं। 
 

विज्ञापन
These Stars Were Accused of Overreacting From Ananya Panday to Varun Dhawan
सेलेब्स ओवरएक्टिंग - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाना और दर्शकों के दिल में उतर पाना इतना आसान नहीं है। सितारों को अपनी एक्टिंग के टैलेंट के साथ-साथ अपने अलग-अलग रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर दर्शकों को आकर्षित करना होता है। ये सितारे अपने हर किरदार में ढलने के लिए जी-जान से मेहनत करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अपने एक्सपेरिमेंट में इतना ज्यादा ओवर कर जाते हैं, कि दर्शक अपना सिर पकड़ लेते हैं। जी हां, इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जिन पर ओवरएक्टिंग करने का आरोप लग चुका है। आइए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शुमार हैं- 

These Stars Were Accused of Overreacting From Ananya Panday to Varun Dhawan
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'केदारनाथ' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस सारा अली खान कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। यूं तो लोग सारा की क्यूटनेस और उनके डाउन टू अर्थ अंदाज पर फिदा हैं, लेकिन तमाम लोगों का मानना है कि सारा ओवर एक्टिंग करती हैं। एक्ट्रेस को 'लव आज कल' में अपनी एक्टिंग के लिए खूब ट्रोल होना पड़ा था। कुछ सीन में एक्ट्रेस के रिएक्शंस पर खूब मीम भी बने थे। 

These Stars Were Accused of Overreacting From Ananya Panday to Varun Dhawan
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे को भी अक्सर उनकी एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाता है। अनन्या को उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'लाइगर' में उनकी एक्टिंग के लिए नेटिजंस की ओर से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Were Accused of Overreacting From Ananya Panday to Varun Dhawan
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2018 की फिल्म 'धड़क' से हिंदी सिनेमा का हिस्सा बनने वालीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, जान्हवी कपूर की एक्टिंग भी दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आई, और उन्हें अक्सर ही ओवरएक्टिंग की दुकान कहकर बुलाया जाता है।

विज्ञापन
These Stars Were Accused of Overreacting From Ananya Panday to Varun Dhawan
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर को भी उनकी एक्टिंग के चलते अक्सर ट्रोल होना पड़ता है। सोनम को सिने प्रेमियों की ओर से ओवरएक्टिंग का टैग दिया जा चुका है। बेहद कम लोग ही हैं, जो सोनम को उनकी एक्टिंग के लिए सराहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed