फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं ये हीरो-हीरोइन, इन फिल्मों में मचाएंगे धमाल

Fri, 14 Apr 2023 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Apr 2023 11:23 AM IST
विज्ञापन
These Stars Will share Screen first time SRK Nayantara in jawan to Salman Puja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों को खास और शानदार बनाने के लिए निर्माता नए-नए प्रयोग करते हैं। कहानी, संवाद, ड्रेस और लोकेशन के साथ-साथ स्टारकास्ट पर भी खास गौर किया जाता है। इसलिए हीरो और हीरोइन के चुनाव में खास सतर्कता बरती जाती है। एक तरफ बॉलीवुड में कई एक्टर-एक्ट्रेस की जोड़ी पर्दे पर हिट है तो वहीं इस साल मेकर्स कुछ नई जोड़ी लॉन्च करने वाले हैं। कौन से हैं वो हीरो-हीरोइन जो पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। आइए जानते हैं...

These Stars Will share Screen first time SRK Nayantara in jawan to Salman Puja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : social media

सलमान खान-पूजा हेगड़े 
सलमान खान की जोड़ी बॉलीवुड में कई हीरोइनों के साथ सुपरहिट हुई है। अब जल्द ही वह एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। 21 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों में गजब की केमिस्ट्री नजर आई है। 

These Stars Will share Screen first time SRK Nayantara in jawan to Salman Puja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
नयनतारा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान-नयनतारा 
शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के बाद अब 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। शाहरुख और नयनतारा की इस फिल्म के लिए फैंस बहुत बेताब हैं। बीते दिनों ट्विटर पर एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि उन्हें नयनतारा के साथ काम करके कैसा लगा? इस पर किंग खान ने कहा, 'वह बहुत प्यारी हैं। सभी भाषाएं बहुत शानदार तरीके से बोल लेती हैं। उम्मीद है कि आप फिल्म में उन्हें पसंद करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Will share Screen first time SRK Nayantara in jawan to Salman Puja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन
वर्ष 2024 में फिल्म 'फाइटर' रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
Kapil Sharma: जब कपिल शर्मा ने कैंसल किया था शाहरुख खान का शूट, एक्टर ने ड्रग्स को लेकर पूछ डाला था सवाल

विज्ञापन
These Stars Will share Screen first time SRK Nayantara in jawan to Salman Puja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
तापसी पन्नू, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान-तापसी पन्नू 
तापसी बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बता दें कि तापसी फिल्म 'डंकी' में अहम रोल अदा कर रही हैं। 
Aamir Khan: आमिर खान को 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का गम नहीं, अपनी ही फिल्म का उड़ाया मजाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed