टेलीविजन का दायरा आज काफी बड़ा हो चुका है और टीवी इंडस्ट्री के सितारों की लोकप्रियता भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है लेकिन छोटे पर्दे पर नाम कमाने वाले सितारे भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए जमकर मेहनत करते हैं। टीवी पर अपना डंका बजा चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी फिल्म ब्रह्मास्त्र से डेब्यू किया है। वह इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आ रही हैं। उनसे पहले भी छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियों ने भी बड़ी पर्दे पर डेब्यू किया है लेकिन ये राह हर किसी के लिए आसान नहीं होती है। टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम तो रखा और कई फिल्मों में काम भी किया लेकिन अपनी बड़े पर्दे पर वो मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। ऐसे में क्या मौनी रॉय के लिए बॉलीवुड में नाम कमाना आसान होगा। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल हैं।
Mouni Roy: टीवी की इन बहुओं को रास नहीं आया बड़ा पर्दा, ब्रह्मास्त्र के बाद मौनी बना पाएंगी बॉलीवुड में नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनीता हसनंदानी
टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अनीता हसनंदानी ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ये दिल, कोई आप सा, कृष्णा कॉटेज, आदि में मुख्य हिरोइन के रूप में काम किया लेकिन फिर भी वह बड़े पर्दे पर नाम नहीं कमा पाईं। हालांकि सीरियल्स के जरिए उन्हें घर-घर में पहचान मिली है।
हिना खान
छोटे पर्दे की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार हिना खान भी बॉलीवुड फिल्म हैक्ड में मुख्य किरदार से डेब्यू किया था और इसके बावजूद भी उन्हें अब तक बॉलीवुड में कोई खास लोकप्रियता नहीं मिली है। कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान हिना भी वहां शिरकत करने गई हुईं थी लेकिन फिर भी उन्हें इंडियन पवेलियन के उद्घाटन के दौरान इनवाइट नहीं किया गया था और इसे लेकर एक्ट्रेस ने नाराजगी जताते हुए यह भी कहा था कि टीवी एक्टर्स को यहां अपनी जगह बनाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री में कोई हमें चांस तक देने को रेडी नहीं होता है।
श्वेता तिवारी
अभिनेत्री श्वेता तिवारी आज भी बेहद फिट और खूबसूरत हैं और टीवी की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी काफी काम किया है लेकिन बॉलीवुड में उन्हें वो फेम नहीं मिला, जो छोटे पर्दे से मिला है।
कश्मीरा शाह
अभिनेत्री कश्मीरा शाह आज अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उन्होंने भी टीवी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर रुख किया था और कई फिल्मों में अहम किरदार भी अदा किए। हालांकि उन्हें भी बॉलीवुड की दुनिया में कामयाबी नहीं मिली।