फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Weekend 2: ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई ने रणबीर कपूर को फिर बनाया नंबर वन, कार्तिक आर्यन से निकले आगे

Sun, 18 Sep 2022 09:38 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 18 Sep 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva crosses 200 cr collection on domestic box office becomes 28th hindi film to do so
भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अंतर्राष्ट्रीय कंपनी डिज्नी की भारतीय शाखा स्टार स्टूडियोज की बनाई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के कलेक्शन में रिलीज के दूसरे हफ्ते में शानदार उछाल देखने को मिला है। पहले हफ्ते में 172.22 करोड़ रुपये की जबर्दस्त कमाई करने वाली इस फिल्म के लिए दूसरा वीकएंड भी बहुत बढ़िया होता दिख रहा है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 10.6 करोड़ रुपये की कमाई की और अब शनिवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार 15.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 199.32 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गया है।

Brahmastra Part One Shiva crosses 200 cr collection on domestic box office becomes 28th hindi film to do so
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

साल की दूसरी सबसे कामयाब हिंदी फिल्म
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की कमाई में लगातार इजाफा होता दिख रहा है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म दूसरे हफ्ते में ही इस साल अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही ‘कश्मीर फाइल्स’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ ने इस साल रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा 252.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके बाद अब तक कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 185.92 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नंबर दो पर थी। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ का कलेक्शन शनिवार को इससे आगे निकल गया।

Brahmastra Part One Shiva crosses 200 cr collection on domestic box office becomes 28th hindi film to do so
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरा वीकएंड भी शानदार
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 173.22 करोड़ का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 156.40 करोड़ रुपये, तेलुगू संस्करण की कमाई 13.10 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण की कमाई 3.68 करोड़ रुपये और कन्नड़ व मलयालम संस्करणों की करीब पांच लाख रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म के दूसरे वीकएंड की एडवांस बुकिंग गुरुवार से ही जोर पकड़ने लगी थी और इसका असर भी दूसरे वीकएंड में दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva crosses 200 cr collection on domestic box office becomes 28th hindi film to do so
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार के कलेक्शन पर टिकी निगाहें
फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 10.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 10.25 करोड़ रुपये और तेलुगू संस्करण की कमाई करीब 24 लाख रुपये शामिल है। शनिवार की शाम तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने शुक्रवार के मुकाबले अपने कलेक्शन में करीब 50 फीसदी का उछाल दर्ज करते हुए 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन रिलीज के नौवें दिन कर लिया है। फिल्म का दूसरे रविवार का कलेक्शन इससे बेहतर रहने की उम्मीद की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed