फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Tamboli: सुकेश चंद्रशेखर से नाम जुड़ने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आईं निक्की, बोले- ये तो वही बैग है

Sun, 18 Sep 2022 09:36 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 18 Sep 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
Nikki Tamboli brutally trolled after her name pops up in Conman sukesh chandrasekhar case
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

मनी लॉन्ड्रिंग मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े कई खुलासे ईडी की चार्जशीट में हुए हैं। वहीं, नोरा फतेही और जैकलीन के अलावा चार और अभिनेत्रियों का नाम इस मामले में सामने आया है, जिन्होंने जेल में सुकेश से मुलाकात की थी। इनमें से एक निक्की तंबोली भी हैं, जो इसके बाद से ही लाइमलाइट में आ गई हैं। वहीं, हाल ही में निक्की तंबोली की इसी वजह से ट्रोल का शिकार भी होना पड़ा।

Nikki Tamboli brutally trolled after her name pops up in Conman sukesh chandrasekhar case
निक्की तंबोली - फोटो : insta

बिग बॉस में नजर आईं निक्की तंबोली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निक्की के पास बैग देखकर ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। निक्की ब्लैक फुल टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह फोन पर बात कर रही थी और उनके पास मैचिंग बैग भी था। इसी बैग को लेकर यूजर उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Nikki Tamboli brutally trolled after her name pops up in Conman sukesh chandrasekhar case
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram

निक्की तंबोली के इस वायरल होते वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, 'ये वही पर्स है, जो सुकेश ने दिया था', तो दूसरे ने कहा, 'तिहाड़ से वापस आ गई।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'ध्यान से देखिए ये वही बैग है', तो दूसरे ने लिखा, 'सुकेश की वजह से निक्की भी लाइमलाइट में आ गई।' वहीं, एक ने कहा, 'पहली बार ये खूबसूरत लग रही हैं क्योंकि मुंह बंद है।' इसी तरह के कई कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Tamboli brutally trolled after her name pops up in Conman sukesh chandrasekhar case
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने निक्की तंबोली को साढ़े तीन लाख रुपये का एक ब्रांडेड बैग गिफ्ट दिया था। वहीं, जेल में भी निक्की तंबोली ने सुकेश से मुलाकात भी की थी। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने  भी सुकेश से जेल में मुलाकात की थी। पिंकी ईरानी ने सभी की मुलाकात सुकेश से कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed