फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thiruchitrambalam: दुनियाभर में बजा धनुष का डंका, बनी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी तमिल फिल्म

Thu, 01 Sep 2022 03:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Thiruchitrambalam box office Dhanush film enters 100 crore club emerges as actor biggest grosser in Tamil Nadu
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार धनुष की तमिल फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह धनुष के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 


 
Thiruchitrambalam box office Dhanush film enters 100 crore club emerges as actor biggest grosser in Tamil Nadu
Thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया

यूएस में भी बज रहा फिल्म का डंका
तमिल भाषा में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी 'थिरुचित्रम्बलम' न केवल भारत में, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका के सिनेमाघरों में भी कहर बरपा रही है। नतीजतन, धनुष की फिल्म 'विक्रम' और 'बीस्ट' काे पछाड़ अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली 2022 तमिल फिल्म बन गई है।

Thiruchitrambalam box office Dhanush film enters 100 crore club emerges as actor biggest grosser in Tamil Nadu
Thiruchitrambalam - फोटो : social media
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला हफ्ता 51.42 करोड़ रुपये
आठवां दिन 3.4 करोड़ रुपये
नौवां दिन 4.61 करोड़ रुपये
दसवां दिन 5.22 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन 6.03 करोड़ रुपये
बारहवां दिन 2.58 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन 2.05 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन 3.11 करोड़ रुपये 
कुल 78.49 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Thiruchitrambalam box office Dhanush film enters 100 crore club emerges as actor biggest grosser in Tamil Nadu
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बारे में
गौरतलब है कि फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' में धनुष एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका निभा रहे हैं। नित्या मेनन, राशि खन्ना, प्रकाश राज, भारतीराजा और प्रिया भवानी शंकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। मिथुन और धनुष का यह एक साथ चौथा प्रोजेक्ट है। दोनों ने अब तक कुट्टी, यारदी नी मोहिनी और उत्तम पुथिरन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

विज्ञापन
Thiruchitrambalam box office Dhanush film enters 100 crore club emerges as actor biggest grosser in Tamil Nadu
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे धनुष
वर्कफ्रंट की बात करें तो वर्तमान में धनुष अपनी आगामी तमिल-तेलुगू फिल्म 'वाथी' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के तेलुगू वर्जन का टाइटल 'सर' रखा गया है। वेंकी अतलुरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में धनुष एक प्रोफेसर की भूमिका में निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म धनुष की तेलुगू उद्योग में पहली फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed