फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या इस एक्ट्रेस ने करवा दिया सलमान और यूलिया के बीच ब्रेकअप ?

Sun, 22 Oct 2017 08:56 AM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य Updated Sun, 22 Oct 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
THIS ACTRESS IS RESPONSIBLE FOR SALMAN KHAN AND IULIA VANTUR BREAK UP

सलमान खान और यूलिया वंतूर के करीबी रिश्ते में अब खटास नजर आ रही है। पहले खबर थी कि सलमान खान यूलिया वंतूर से शादी कर सकते हैं लेकिन बाद में दोनों के बीच दरार नजर आने लगी। कोई नहीं जानता कि इसकी वजह कौन है। वैसे खबर है कि दोनों के रिश्ते खराब होने के पीछे एक एक्ट्रेस का हाथ है और वो एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि कैटरीना कैफ हैं।



पढ़ेंः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात वचन निभाने की खाई कसमें

THIS ACTRESS IS RESPONSIBLE FOR SALMAN KHAN AND IULIA VANTUR BREAK UP

खबर है कि सलमान खान ने हमेशा के लिए अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को गुड बाय कह दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान इन दिनों अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना के साथ समय बिता रहे हैं। तो क्या सलमान और यूलिया वंतूर का ब्रेकअप हो गया है? सलमान के फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेचैन हैं। 

THIS ACTRESS IS RESPONSIBLE FOR SALMAN KHAN AND IULIA VANTUR BREAK UP

दरअसल कुछ दिनों पहले यूलिया इस बात को लेकर सुर्खियों में थीं कि उनका वीजा खत्म हो चुका था और वो अपने देश रोमानिया लौट चुकी थीं लेकिन अगर सलमान के साथ उनका इतना ही करीबी रिश्ता था तो फिर उन्होंने यूलिया को जाने से क्यों नहीं रोका गया। सूत्रों की मानें तो सलमान ने यूलिया को हमेशा के लिए बाय बाय कर दिया है। वहीं कुछ लोगों का मानना है यूलिया के साथ वीजा का कोई मामला नहीं था बल्कि वो सलमान को छोड़कर वापस चली गई हैं।

पढ़ेंः पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS

विज्ञापन
विज्ञापन
THIS ACTRESS IS RESPONSIBLE FOR SALMAN KHAN AND IULIA VANTUR BREAK UP

ग्लैमर की दुनिया में खबर है कि यूलिया और सलमान के ब्रेकअप के पीछे कैटरीना कैफ का हाथ है। आपको बता दें कि कैटरीना और सलमान फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में एकसाथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त रहते थे और यूलिया को ये बिल्कुल पसंद नहीं था। सलमान के एक करीबी दोस्त की मानें तो कैटरीना और यूलिया के बीच इस बात को लेकर मनमुटाव भी हुआ था।

विज्ञापन
THIS ACTRESS IS RESPONSIBLE FOR SALMAN KHAN AND IULIA VANTUR BREAK UP

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रणबीर से कैटरीना का ब्रेकअप होने के बाद से सलमान उनके साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं। दोनों फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग से ही काफी करीब आए हैं। खबर मिली थी कि सलमान ने यूलिया को 'टाइगर जिंदा है' के सेट पर भी आने से मना कर दिया था जबकि यूलिया सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के सेट पर कई समय मौजूद रहती थीं। वहीं यूलिया ने सलमान और कैटरीना के साथ एक गाने की शूटिंग के लिए अबु धाबी जाने की जिद भी की थी ताकि वो इन दोनों पर नजर रख सकें लेकिन सलमान ने मना कर दिया। 

पढ़ेंः तौलिये में डांस करने में झिझक रहीं थीं काजोल, डायरेक्टर ने जानबूझकर छोटी करवा दी स्कर्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed